कांग्रेस को लगा झटका, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष करन सिंह चौहान बीजेपी में शामिल

 

जबलपुर : कटनी शहडोल लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है जब कटनी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष करन सिंह चौहान आज भाजपा में शामिल हो गए. करन सिंह चौहान ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान के हाथो सदस्यता ली.
बड़वारा में भाजपा की चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह चौहान आज एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियो के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री संजय पाठक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक मोती कशयप, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह, पूर्व सांसद जितेन्द्र बुंदेला, अशवनी गौतम सहित कई नेता मौजूद रहे.
भाजपा में शामिल होने के बाद करन सिंह ने कहा कि वो भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर मैने भाजपा मे शामिल हुआ.

Be the first to comment on "कांग्रेस को लगा झटका, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष करन सिंह चौहान बीजेपी में शामिल"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!