किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि का वितरण 16 अगस्त से प्रारंभ होगा

7 लाख 42 हजार 970 किसानों को मिलेगी रु. 1818.96 करोड़ बीमा दावा राशि

भोपाल :प्रदेश में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2016 की बीमा दावा राशि का वितरण 16 अगस्त से प्रारंभ किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के 7 लाख 42 हजार 970 किसानों के खातों में रु. 1818.96 करोड़ बीमा दावा राशि जमा की जायेगी। प्रमुख सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर को इस बाबत विस्तृत निर्देश जारी किये हैं। प्रमुख सचिव ने कहा है कि बीमा कम्पनियों को प्रीमियम की राज्यांश तथा केन्द्रांश की राशि प्राप्त हो चुकी है। बीमा कम्पनियों द्वारा बैंकवार राशि आरटीजीएस से विधिवत हस्तांतरित की जा रही है। शाखा स्तर पर हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि 16 अगस्त से समायोजित होना प्रारंभ की जायेगी।

किसानों के बीच योजना की राशि वितरण के लिये समस्त लाभान्वित किसानों को 16 अगस्त से 31 अगस्त तक जिला स्तरों पर किसान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। विदिशा, सागर, अशोकनगर, गुना एवं शिवपुरी जिले में राज्य-स्तरीय किसान सम्मेलन तथा अन्य जिलों में जिला-स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। इन सम्मेलनों में लाभान्वित किसानों को प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। सम्मेलन में उपस्थित नहीं हो सकने वाले लाभान्वित कृषकों को उनके निवास पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जायेगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला विदिशा में सर्वाधिक एक लाख 51 हजार 789 किसानों को 574.82 करोड़ रुपये, जिला सागर में 90 हजार 337 किसानों को 243.20 करोड़, रायसेन में 65 हजार 514 किसानों को 181.88 करोड़, गुना में 40 हजार 371 किसानों को 135.60 करोड़, सीहोर में 43 हजार 866 किसानों को 78.57 करोड़, भोपाल में 34 हजार 311 किसानों को 62.38 करोड़, उज्जैन में 29 हजार 963 किसानों को 32.16 करोड़, अशोकनगर में 29 हजार 69 किसानों को 117.35 करोड़, दतिया में 28 हजार 739 किसानों को 62.37 करोड़, शिवपुरी में 26 हजार 156 किसानों को 67.50 करोड़, राजगढ़ में 25 हजार 928 किसानों को 42.10 करोड़, नीमच में 19 हजार 432 किसानों को 48.91 करोड़, सतना में 16 हजार 643 किसानों को 33.31 करोड़, आगर-मालवा में 15 हजार 768 किसानों को 21.62 करोड़, छिन्दवाड़ा में 11 हजार 49 किसानों को 2.82 करोड़, दमोह में 10 हजार 794 किसानों को 20.10 करोड़, मंदसौर में 9 हजार 139 किसानों को 12.09 करोड़, भिण्ड में 9 हजार 190 किसानों को 5.90 करोड़, रीवा में 7 हजार 981 किसानों को 20.63 करोड़, बड़वानी में 7 हजार 945 किसानों को 3.07 करोड़, रतलाम में 7 हजार 908 किसानों को 4.77 करोड़, टीकमगढ़ में 6 हजार 92 किसानों को 9.97 करोड़, शाजापुर में 5 हजार 814 किसानों को 5.73 करोड़, ग्वालियर में 6 हजार 213 किसानों को 1.20 करोड़, छतरपुर में 5 हजार 617 किसानों को 3.08 करोड़, पन्ना में 5 हजार 20 किसानों को 2.96 करोड़, होशंगाबाद में 5 हजार 317 किसानों को 2.21 करोड़, बैतूल में 4 हजार 145 किसानों को 4.13 करोड़, धार में 4 हजार 63 किसानों को 2.79 करोड़, श्योपुर में 4 हजार 69 किसानों को 4.23 करोड़, खण्डवा में 3 हजार 660 किसानों को 3.98 करोड़, झाबुआ में 2 हजार 531 किसानों को 0.25 करोड़, देवास में 2 हजार 467 किसानों को 1.09 करोड़, इंदौर में एक हजार 238 किसानों को 3.49 करोड़, सिवनी में एक हजार 125 किसानों को 0.33 करोड़, हरदा में एक हजार 41 किसानों को 0.32 करोड़, सिंगरौली में एक हजार 30 किसानों को 0.04 करोड़, सीधी में 931 किसानों को 0.16 करोड़, मुरैना में 896 किसानों को 0.27 करोड़, अलीराजपुर में 778 किसानों को 0.14 करोड़, डिण्डोरी में 117 किसानों को 0.02 करोड़, जबलपुर में 567 किसानों को 0.73 करोड़, नरसिंहपुर में 685 किसानों को 0.20 करोड़, मण्डला में 130 किसानों को 0.04 करोड़, कटनी में 159 किसानों को 0.01 करोड़, उमरिया में 128 किसानों को 0.25 करोड़, अनूपपुर में 80 किसानों को 0.01 करोड़, शहडोल में 81 किसानों को 0.11 करोड़ एवं बुरहानपुर में 58 किसानों को 0.06 करोड़ बीमा दावा राशि का वितरण किया जायेगा।

Be the first to comment on "किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि का वितरण 16 अगस्त से प्रारंभ होगा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!