कॉलगर्ल पर रोजाना 25 हजार रुपये खर्च करता था उदयन

कोलकाता/भोपाल/इंदौर। साइको किलर उदयन दास रंगीन मिजाज वाला था। उसे नई-नई लड़कियों के साथ दोस्ती करने के अलावा कॉलगर्ल में भी विशेष रुचि थी। इसके लिए वह भोपाल से इंदौर, मुंबई और दिल्ली जाता था।
बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक सुखेंदू हीरा की मैराथन पूछताछ में आकांक्षा शर्मा के हत्यारोपी उदयन ने यह राजफाश किया है। पुलिस के अनुसार उदयन को कॉलगर्ल का शौक लग गया था।
2010 से 14 तक वह दूसरे राज्यों में कॉलगर्ल के पास जाता था।
महंगे होटल में उनके ऊपर वह प्रतिदिन 25 हजार रुपये तक खर्च करता था। 2013 में रायपुर स्थित अपने मकान को बेच कर मिले 33 लाख रुपये भी उसने कॉलगर्ल पर लुटा दिए थे। वह अश्लील फिल्मों का भी शौकीन था। उसने अपने लैपटॉप में पॉर्न फिल्में लोड कर रखी थीं।
पुलिस के अनुसार उदयन अपनी दोस्त जयश्री के साथ विवाह करना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी मां इंद्राणी दास के आगे इच्छा भी व्यक्त की थी, मगर मां ने रिश्ते को नामंजूर कर दिया था। पूछताछ में उदयन द्वारा बताए गए महिला दोस्त भोपाल के अरोड़ा कालोनी निवासी जयश्री टाक का पुलिस ने पता लगा लिया है।
पता चला कि जयश्री अपने घर पर सही हालत में है। इसके अलावा पूजा खटवानी तथा विकास सिंह को भी ढूंढ निकाला गया। पुलिस अब उनसे मिलकर पूछताछ की तैयारी में जुट गई है।

Be the first to comment on "कॉलगर्ल पर रोजाना 25 हजार रुपये खर्च करता था उदयन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!