क्या आपको पता है आखिर क्यों रविवार को होती है छुट्टी ?

हफ्ते में सात दिन होते हैं, सोमवार से रविवार तक। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि रविवार को ही छुट्टी का दिन क्यों कहा जाता है। संडे को स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और भी कई संस्थानों में कामकाज की छुट्टी होती है। लोग बिल्कुल रिलेक्स के मूड में होते हैं और इस दिन का इंतजार पूरे हफ्ते करते हैं।

दरअसल, सोमवार का दिन तो बहुत ही उलझा सा जाता है, हफ्ते के शुरुआती दिन कई सारे काम प्लान करने होते हैं, इस दिन आपकी बैंड बज जाती है, दिन जाते जाते जब शुक्रवार आता है तो लगता है अब वीकेंड आ गया।

मतलब शनिवार और रविवार लेकिन भारत में कई जगहों पर आज भी केवल रविवार को ही छुट्टी होती है। लेकिन रविवार की छुट्टी के पीछे एक इतिहास एक कहानी छिपी है। जिससे हम आपको रू-ब-रू कराते हैं।

क्यों होती है रविवार को छुट्टी

शनिवार को आधे दिन काम करना होता है। शुक्रवार से ही लोगों के दिल में उमंग उत्साह की लहर दौड़ने लगती है। सबको रविवार का इंतजार होता है। ताकि वे अपने और परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिता सकें। लेकिन क्या आपने इस बात पर जोर दिया है कि रविवार ही क्यों छुट्टी का दिन होता है।

रविवार का इतिहास

दरअसल, ये आजादी से पहले की बात है, जब अंग्रेज हमपर राज करते थे। तब कोई छुट्टी या अवकाश की बात सोची भी नहीं जा सकती थी। सोमवार से रविवार तक दिन से रात तक हर समय बस काम ही करना होता था। ऐसे में मजदूरों के लिए आवाज उठाने वाले नारायण मेघाजी लोखांडे सामने आए और एक दिन छुट्टी का ऐलान किया। हालांकि उनके कहने से कुछ होने वाला नहीं था।

सात साल के संघर्ष के बाद लगी मुहर

उन्होंने अंग्रेजों के सामने ये पेशकश की। वे चाहते थे कि मजदूरों को एक दिन की छुट्टी मिलनी चाहिए। ताकि वे आराम कर सकें और काम पर जब लौटें तो थके हुए न हों। लेकिन अंग्रेज नहीं माने। लोखंडे प्रयास करते रहे। क्योंकि अंग्रेज रविवार को ही चर्च जाया करते थे। इसलिए रविवार का दिन ही छुट्टी के लिए चुना गया।

सात साल के संघर्ष के बाद आखिरकार अंग्रेजों ने इसपर मुहर लगाई और आज तक वही परंपरा चलती आ रही है। लेकिन मुस्लिम देशों में ऐसा नहीं होता है। वहां शुक्रवार को ही छुट्टी मनाई जाती है।

Be the first to comment on "क्या आपको पता है आखिर क्यों रविवार को होती है छुट्टी ?"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!