खजूर खाने से बेहतर हो सकता है आपका शादीशुदा जीवन, जानिए कैसे

ऐसे कई लोग होंगे जिनके मुँह में खजूर का नाम सुनते ही पानी आ गया होगा। खजूर कई लोगों के मनपंसद ड्राई फ्रूट्स में शामिल है। फिर अभी तो रमजान भी चल रहे हैं। इस दौरान तो खजूर खाने का बहुत अधिक महत्व होता है। रमजान में खजूर खाने के मुख्य कारणों में से एक इसका पोषक तत्वों व शक्ति से भरपूर होना है।

छोटा सा खजूर विभिन्न विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर्स से भरपूर होता है। खजूर में ऑइल, कैल्शियम, सल्फर, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, कॉपर और मैग्नेशियम जैसे तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक हैं।

कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तो यह भी मानना है कि हर दिन एक खजूर खाना बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट के लिए जरुरी है। यह स्वादिष्ट फल कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने के साथ ही शरीर के विभिन्न अंगों को स्वस्थ और मजबूत रखता है।

तो आइए आज हम खजूर से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

कब्ज से राहत

कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए खजूर वरदान की तरह है। इन्हें रातभर पानी में रखकर सुबह सिरप की तरह हो जाने पर खाने से अधिक लाभ होता है। खजूर में सॉल्युबल फाइबर होते हैं। जिनकी मदद से खाने का मूवमेंट बेहतर तरीके से होता है, इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

हड्डियां होती है मजबूत

खजूर कई तरह के मिनरल्स से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करता है। इसमें मौजूद कॉपर, सेलेनियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम स्वस्थ हड्डियों के विकास में मदद करते हैं।उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने पर खजूर फायदेमंद साबित होते हैं।

एनीमिया से लड़ने में मदद

आज की जनरेशन में खासतौर पर महिलाओं में एनीमिया की समस्या बेहद आम होती जा रही है। एनीमिया से पीड़ित लोग खून भी नहीं दे सकते हैं। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं तो खजूर आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।खजूर में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है, जो खून में हीमोग्लोबीन के स्तर में सुधार करता है। इससे एनीमिया से पीड़ित मरीजों में ताकत और ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही इससे थकान और सुस्ती भी दूर होती है।

एलर्जी से करता है बचाव

जैसे ही मौसम बदलता है कई लोगों को सर्दी-जुकाम होने लगता है। कुछ लोगों को धूल में मौजूद पराग कणों से भी एलर्जी होती है। इस तरह की एलर्जी को सीजनल एलर्जी कहा जाता है। खजूर में आर्गेनिक सल्फर होता है, जो आमतौर पर सभी फलों में नहीं पाया जाता है। मगर सल्फर कई तरह की एलर्जिक रिएक्शंस और सीजनल रिएक्शंस को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए सल्फर की कमी को पूरा करने के लिए खजूर को डाइट में शामिल करना चाहिए।

वजन बढ़ाने में करता है मदद

वजन कम करने और मोटापा घटाने के लिए तो कई तरह के नुस्खे दिए जाते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें वजन बढ़ाना होता है, पर उनके लिए कोई ख़ास टिप्स मौजूद नहीं होते हैं। तो चलिए आज हम ही आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। खजूर में शुगर, प्रोटीन और कई आवश्यक विटामिन्स होते हैं। इसे ककड़ी के पेस्ट के साथ खाने से वजन बैलेंस्ड रहता है। 1 किलोग्राम खजूर में 3000 कैलोरी होती है, इन्हें डाइट में शामिल करके आप दुबलापन, कमजोरी और अन्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

बनी रहती है ऊर्जा

सुबह-सुबह जिम में वर्कआउट करते वक्त थकान हो जाना या फिर दिन में खाना खाने के बाद सुस्ती या आलस महसूस होना बेहद आम बात है। ऐसे समय में खजूर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इनमें ग्लूकोज, फ्रूक्टोज और सुक्रोस जैसे शुगर एलिमेंट मौजूद होते हैं। इसे दोपहर में क्विक स्नेक की तरह लेने से सुस्ती भाग जाती है। साथ ही एक्सरसाइज आदि करते वक्त 2-3 खजूर मुँह में डालने से आप एक बार फिर ऊर्जा से भरपूर महसूस करने लगते हैं।

दिमाग होता है तेज

खजूर में मौजूद विटामिन्स नर्वस सिस्टम के स्वस्थ क्रियान्वन में मदद करते हैं। इसमें पोटेशियम की मौजूदगी नर्वस सिस्टम को और भी रेस्पॉन्सिव बनाती है और दिमाग को भी अधिक एक्टिव और अलर्ट बनाती है। बढ़ती उम्र के साथ दिमाग और नर्वस सिस्टम दोनों ही कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में खजूर आपके बहुत काम आते हैं। साथ ही आप तीव्र बुद्धि के लिए भी इनका सेवन कर सकते हैं।

दिल संबंधी रोगों को भी करता है दूर

खजूर आपके दिल का भी ध्यान रखते हैं। खजूर को रातभर भिगोकर रखने के बाद सुबह क्रश करके खाने से दिल मजबूत होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, हार्ट स्ट्रोक और अन्य हृदय संबंधी रोगों के खतरे को कम करता है। यह दिल का दौरा और स्ट्रोक आदि को बढ़ावा देने वाले एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है। हफ्ते में दो बार खजूर खाने से दिल पूरी तरह स्वस्थ रहता है।

सेक्सुअल वीकनेस होती है कम

कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि खजूर सेक्सुअल स्टैमिना बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मुट्ठीभर खजूर को बकरी के ताजे दूध में भिगोकर सुबह इस मिश्रण को इलायची और शहद के साथ पीसकर खाने से यह सेक्सुअल डिसऑर्डर्स से लड़ने में टॉनिक की तरह काम आता है।

हैंगओवर में भी मदद करता है खजूर

हैंगओवर को दूर करने के लिए नींबू पानी तो आपने कई बार पिया होगा। मगर इस बार हैंगओवर होने पर खजूर खाकर देखिएगा, आपको फायदा जरूर मिलेगा। हाँ इसके लिए आपको उन्हें रातभर भिगोकर रखना होगा। इतना ही नहीं, नशे की अवस्था में होने पर भी खजूर खाने से राहत मिलती है।

कैंसर से राहत

कुछ रिसर्चों के अनुसार खजूर खाने से पेट के कैंसर का रिस्क और प्रभाव कम होता है। खजूर के बारे में एक अच्छी बात यह है कि यह सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए लाभदायक होता है। इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है और यह जल्दी पच भी जाता है। इसलिए बेहतर है कि हम इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

Be the first to comment on "खजूर खाने से बेहतर हो सकता है आपका शादीशुदा जीवन, जानिए कैसे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!