खरीफ 2016 में 131 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य

पिछले वर्ष की तुलना में 5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र
तुअर दाल 2 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में बोई जायेगी
 

भोपाल :

खरीफ फसल बुवाई के लक्ष्य में इस वर्ष 5 लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र की बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2016 में 131 लाख 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल बोने का लक्ष्य है। पिछले वर्ष यह लक्ष्य 126 लाख 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र था। तुअर दाल इस वर्ष 2 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में बोई जायेगी। लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक 32 लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी हो चुकी है।

खरीफ 2016 में धान की बोनी का लक्ष्य 21 लाख 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र है, जो पिछले वर्ष से एक लाख हेक्टेयर अधिक है। ज्वार 2 लाख 73 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जायेगी। इसमें भी 69 हजार हेक्टेयर की वृद्धि की गई है। मक्का 11 लाख हेक्टेयर, बाजरा 2 लाख 32 हजार और कोदो तथा अन्य फसलें 2 लाख 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जायेगी।

दलहन फसलें इस बार 21 लाख 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जायेगी। गत वर्ष की तुलना में यह लक्ष्य 4 लाख हेक्टेयर अधिक है। इस वर्ष तुअर दाल पिछले वर्ष से दो लाख हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में बोई जायेगी। पिछले वर्ष 5 लाख 79 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में तुअर दाल की बोनी हुई थी। इस वर्ष 7 लाख 79 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य है। इसी तरह उड़द 11 लाख हेक्टेयर, मूँग 2 लाख 50 हजार और नाइजर तथा अन्य फसल 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जायेगी। इसमें भी क्रमश: 68 हजार, 57 हजार और 7 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की वृद्धि हुई है।

तिलहन फसले इस वर्ष 64 लाख 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जा रही है। सोयाबीन 56 लाख 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जायेगी। मूँगफली 2 लाख 40 हजार, तिल 4 लाख 90 हजार और नाइजर अन्य फसलें 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जायेंगी। कपास का 5 लाख 72 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई का लक्ष्य है।

खरीफ फसलों के लिए किसानों को खाद-बीज उपलब्ध करवाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। खाद का 16 लाख 84 हजार मीट्रिक टन का भंडारण किया गया है। इसमें से 5 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद की बिक्री हो चुकी है। इसी तरह 16 लाख 58 हजार क्विंटल बीज में से करीब 12 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया गया है।

Be the first to comment on "खरीफ 2016 में 131 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!