खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाएँ निखरती हैं

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा अ.भा. फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ  

भोपाल : उद्योग तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाएँ निखरती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल में भागीदारी होती है। श्री शुक्ल रविवार को रीवा जिले के गोविंदगढ़ में महाराजा मार्तण्ड सिंह अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हार-जीत तो प्रतियोगिता का अंग है। हार के बाद भी सुधार कर लिया जाये तो जीत निश्चित होती है। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने अपनी हाल ही की मस्कट (ओमान) यात्रा में इंडिया-अरब पार्टनरशिप कांफ्रेंस में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि वहाँ जब मैंने मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के बारे में बताया तो लोगों ने कहा कि विंध्य की पहचान सफेद शेर के बारे में वे जानते है। उन्होंने कहा कि आज सफेद शेर विश्व के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। उद्योग मंत्री ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने आयोजनकर्ता को बधाई तथा शुभकामनाएँ दी।

Be the first to comment on "खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाएँ निखरती हैं"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!