गाय काटने वाले मामले में 8 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम। केरल में खुलेआम गाय काटने वाले यूथ कांग्रेस के आठ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूथ कांग्रेस के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में यूथ कांग्रेस के कन्नूर संसदीय क्षेत्र कमेटी के पूर्व नेता रिजिल मकुट्टी भी शामिल है। इन लोगों ने 27 मई को खुलेआम गाय काटी थी, जिसके बाद मकुट्टी को इंडियन यूथ कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। कांग्रेस ने इस मामले में आरोपी यूथ कांग्रेस नेता रिजिल मकुट्टी को सस्पेंड कर दिया था। इससे पहले पार्टी ने कहा था कि मामले की जांच के बाद अगर किसी कार्यकर्ता या नेता को गाय के खिलाफ क्रूरता का दोषी पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई होगी। केरल यूथ कांग्रेस पर सरेआम गाय काटने के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर है। आपको बता दें कि केरल भाजपा अध्यक्ष राजशेखरन ने शनिवार रात अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कुछ लोग सरेआम एक गाय काटते हुए और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ लोगों के हाथ में यूथ कांग्रेस का झंडा है। वीडियो पोस्ट करते हुए राजशेखरन ने आरोप लगाया था कि राज्य में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरेआम एक गाय की हत्या की है। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद केरल पुलिस ने इस मामले में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

Be the first to comment on "गाय काटने वाले मामले में 8 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!