घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव,भाजपा के मंगल धुर्वे जीते

बैतूल | मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मंगल सिंह धुर्वे ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप सिंह उईके को 13 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दे दी। इस तरह घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा बरकरार है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश्वर पाटिल ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मंगल सिंह धुर्वे के 13 हजार 182 वोटों के अंतर से जीतने की घोषणा कर दी हैं। भाजपा उम्मीदवार धुर्वे को 82 हजार 304 और कांग्रेस उम्मीवार उईके को 69 हजार 12 वोट मिले है।

मतगणना 17 दौर में पूरी हुई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे विवेकानंद हॉल में मतदान शुरू हुआ। पहले दो दौर में पिछड़ने के बाद भाजपा के उम्मीदवार धुर्वे ने तीसरे दौर से जो बढ़त हासिल की वह लगातार जारी रही।

16वां दौर पूरा होने तक वे 13 हजार वोटों के अंतर से आगे बने हुए थे। घोड़ाडोंगरी के उपचुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भाजपा के मंगल सिंह धुर्वे और कांग्रेस के प्रताप सिंह उईके के बीच था। 30 मई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतगणना का कार्य 17 दौर में पूरा हुआ। निर्वाचन आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पांचवें दौर तक भाजपा उम्मीदवार धुर्वे ने कुल 5,406 वोटों की बढ़त हासिल कर ली हैं।

भाजपा उम्मीदवार को 16 हजार 54 और कांग्रेस उम्मीदवार को 10 हजार 648 वोट मिले हैं। वहीं 14वें दौर में यह अंतर बढ़कर 11 हजार 822 का हो गया था। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा के सज्जन सिह उईके विजयी हुए थे। उनके निधन के चलते यहां उपचुनाव हुआ।

कब क्या हुआ . पहले दो राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिली थी ! इसके बाद केवल सातवें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को विरोधी उम्मीदवार से ज्यादा वोट मिले थे !

कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह उइके ने पहले राउंड में महज आठ वोटों की बढ़त हासिल की थी ! शुरूआती रूझान में भाजपा के मंगल सिंह आगे चल रहे थे, लेकिन पहले राउंड की काउंटिंग खत्म होने पर प्रताप सिंह आगे निकल गए !

दूसरे राउंड में कांग्रेस को बढ़त कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके ने दूसरे राउंड में अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए 1433 वोट की बढ़त बना ली !

तीसरे राउंड में पलटी बाजी तीसरे राउंड में भाजपा के मंगल सिंह ने बाजी पलटते हुए बड़ी बढ़त बना ली है ! मंगल सिंह तीसरे राउंड के बाद करीब दो हजार वोट से आगे चल रहे हैं !

For More News

http://www.httvnews.com/category/cities/

चौथे राउंड के बाद काफी आगे भाजपा भाजपा के उम्मीदवार मंगल सिंह ने तीसरे राउंड के बाद हासिल की बढ़त को चौथे राउंड में भी बरकरार रखा ! मंगल सिंह चौथे राउंड की मतगणना के बाद करीब 5700 वोटों से आगे चल रहे है !

सातवें राउंड/आठवें राउंड में कम हुई बढ़त सातवें-आठवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार की बढ़त कम हुई ! छह राउंड की काउंटिंग के बाद करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रहे मंगल सिंह धुर्वे की बढ़त घटकर 5,700 रह गई !

नौंवे राउंड से बढ़ता गया अंतर भाजपा प्रत्याशी मंगल सिंह ने नौंवे राउंड के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा ! इसके बाद हर राउंड में उन्हें बढ़त मिलती गई. उन्होंने 13,344 वोटों से जीत हासिल की !

पिछली बार से चार फीसदी कम मतदान घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव के लिए 74.48 फीसदी मतदान हुआ था ! 2 लाख 19 हजार 404 कुल मतदाताओं में से 1 लाख 63 हजार 378 लोगों ने यहां मतदान किया था, जो पिछले विधानसभा चुनाव से 4 फीसदी कम रहा !

For More News

http://www.httvnews.com/category/cities/

Be the first to comment on "घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव,भाजपा के मंगल धुर्वे जीते"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!