जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने हिन्दी दिवस पर दी बधाई

भोपाल :जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश एक प्रमुख हिन्दी राज्य है। प्रदेश में सभी भाषाओं का सम्मान है, लेकिन राष्ट्र भाषा का सम्मान सर्वोपरि है। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि हिन्दी को विश्व की लोकप्रिय भाषाओं में शामिल किया गया है। अनेक देशों में हिन्दी का प्रयोग बढ़ रहा है। यह भारत के लिए गर्व का विषय है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि हिन्दी पत्रकारों और लेखकों का हिन्दी को जन-जन की भाषा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। इस नाते यह वर्ग बधाई का पात्र है। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्व विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री श्री चौहान के हिन्दी प्रेम का अनूठा उदाहरण है।

Be the first to comment on "जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने हिन्दी दिवस पर दी बधाई"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!