जनसंपर्क विभाग ने कराई सीएम शिवराज की किरकिरी, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना

न्ना| मध्य प्रदेश में भारी बारिश से मची तबाही से लोगों को भारी क्षति पहुची है, कइयों के घर उजड़ गए और कई लोगों ने इस बाढ़ में अपनों को खो दिया| इस भीषण आपदा से जूझ रहे लोगों का हाल जानने प्रदेश मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पन्ना जिले का दौर किया, जहां एक नाले को पार करने के लिए सीएम ने होमगार्ड के जवानों की गोद का सहार लिया| वहीं सीएम से अपने जूते भी संभाले नहीं गए जिसे उनके साथ सुरक्षाकर्मी लेकर चल रहा है| ‘सीएम को जवानों की गोद में बैठकर नाला पार करते हुए’ तस्वीर वायरल हो गयी, जिसमे लोगों द्वारा कड़ी आलोचना की जा रही है| इसमें हैरान करने वाली बात यह कि यह तस्वीर पन्ना जनसंपर्क विभाग ने जारी की है जिसे लाखों रुपए का फंड सिर्फ सीएम की छबि बनाने के लिए दिया जाता है| इस तस्वीर के सामने आने के बाढ़ सीएम शिवराज की सोशल मीडिया पर जमकर किरीकिरी हुई है| क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों ने सिर से ऊपर जा रहे पानी में भी अपनी जान बचाई है | वही दूसरी और घुटने तक पानी में भी सीएम ने चलना मुनासिब नहीं समझा| ऐसी परिस्थिति में जनता के हितैषी बनने का दावा करने वाले सीएम कैसे बाढ़ पीड़ितों का हाल जानेंगे|

cmmmmi

cmmmiyu

बाढ़ पीडि़तों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मदद का आश्वासन दिया। कहा कि, मुर्गा-मुर्गी से लेकर कच्चे मकानों को भी मुआवजा दिया जाएगा जो बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए है। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार की शाम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अमानगंज में प्रभावित लोगों से चर्चा की। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

cmmmmi

cmmmiyu

Be the first to comment on "जनसंपर्क विभाग ने कराई सीएम शिवराज की किरकिरी, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!