Posted By: admin
January 23, 2018
भोपाल :जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र से आज मध्यप्रदेश मीडिया संघ और मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जावरा इकाई के पदाधिकारियों ने भेंट की। इनमें मीडिया संघ के अध्यक्ष श्री जयवंत ठाकरे के साथ ही अन्य पदाधिकारी श्री कमल सिंह सिसोदिया, श्री रईस खान, श्री नरेन्द्र नामदेव, श्रीमती रूपा शर्मा, श्री अनिल गुप्ता शामिल थे। इसी तरह श्रमजीवी पत्रकार संघ जावरा इकाई पदाधिकारियों के श्री लखन गेहलोत, श्री चिराग छाजेड़, श्री दिपेश ओझा शामिल थे !
Be the first to comment on "जनसम्पर्क मंत्री से पत्रकार संघों के पदाधिकारियों की भेंट"