जब मिल रही थी सलमान को सजा तब Being Human करा रही थी मरीज का इलाज

मुंबई। 19 साल पुराने कांकणी के काले हिरण के शिकार के मामले में जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। सलमान खान को उनके समाज सेवा के लिए भी जाना जाता है। इसी घटनाक्रम में सलमान को सजा सुनाए जाने के वक्त उनका एनजीओ एक गरीब मरीज का इलाज करा रहा था।

सलमान खान का एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन सामाजिक कार्यों में बहुत मदद करता है। इसी क्रम में आज जब जोधपुर में सलमान खान को कोर्ट में सजा सुनाई जा रही थी तभी उनका एनजीओ दिल्ली की रहने वाली चंदा बेगम नाम की एक महिला का इलाज मुंबई के केएम हॉस्पिटल में करा रहा था।

इस इलाज से जुड़े कुछ डॉकुमेंट्स मीडिया में आए हैं जिसमें महिला के इलाज पर खर्च हुए 70 हजार रुपए फाउंडेशन की तरफ से दिए जाएंगे।

इससे पूर्व घटनाक्रम में काले हिरण शिकार मामले में गुरुवार को निचली अदालत में जज देव कुमार खत्री की अदालत में सुनवाई हुई। लंच से पहले ही जज ने सलमान को दोषी ठहरा दिया था। वहीं, अन्य आरोपियों- सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे व एक अन्य को बरी कर दिया था।

लंच के बाद सलमान को पांच साल की बड़ी सजा सुनाई गई। तुरंत ही अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया और जोधपुर जेल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सलमान को सेंट्रल जेल की उसी बैरक में रखा गया है, जिसमें नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी आसाराम हैं। हाई सिक्योरिटी के कारण सलमान को इसी बैरक नंबर 2 में रखा गया है।

Be the first to comment on "जब मिल रही थी सलमान को सजा तब Being Human करा रही थी मरीज का इलाज"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!