जरूरत से ज्यादा काट दिया पेड़, ऋषि कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इजाजत से ज्यादा पेड़ काट दिए जाने के मामले में ऋषि कपूर दिक्कत में आ गए हैं। मुंबई की खार पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ बृहनमुंबई महानगर पालिका की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

ऋषि कपूर के साथ उनके द्वारा अपॉइंट किए गए कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ भी महाराष्ट्र प्रोटेक्शन एंड प्रिजरवेशन अॉफ ट्री एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ऋषि कपूर ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए इसे पड़ोसियों की जलन और प्रताड़ना स्वरुप की गई कार्यवाही बताया है।

पुलिस के मुताबिक जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी बीएमसी ने ऋषि कपूर को कारण बताओ नोटिस दिया था और उनका कहना था कि वो इस मामले में ऋषि कपूर की तरफ से दी गई सफाई से संतुष्ट नहीं हैं।

 

ऋषि कपूर पर आरोप लगाया गया था कि, एक बड़ा वृक्ष की शाखाओं को सिर्फ काटने के लिए कहा गया था लेकिन उनके द्वारा एेसा न करते हुए ज्यादा कटाई कर दी थी। ऋषि तमाम मामलों में बात करने के लिए ट्विटर का प्लेटफाॅर्म चुनते हैं। अब देखना है ट्रोलर्स इसे कैसे लेते हैं। सीनियर एक्टर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उन्हें जवाब वाकई मजबूती देना होगा।

Be the first to comment on "जरूरत से ज्यादा काट दिया पेड़, ऋषि कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!