सतनाः मध्यप्रदेश में बारिश और बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है, ऐसे संकट के समय में हर कोई अपनी जान बचाने में जुटा है, लेकिन ऐसे संकट में समय जहां दुनियां खुद को बचाने की सोचती है, वहीं इस बेरहम दुनियां में कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो दूसरों को बचाने के लिए खुद ही अपनी जान गंवा देते है और इतिहास के पन्ने में दर्ज हो जाता है, और समाज में एक मिसाल बनकर सालों तक यादों में छाए रहते है।
मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक ऐसा ही एक दर्दएक वाकया सामने आय़ा है, जिसने साबित कर दिया है, कि दुनियां में इंसानियत अब भी बाकी है, जिसे लोग मरा हुआ समझने लगे है, असली इंसानियत की मिसाल सतना में देखने को मिली, जहां एक फुलबॉल खिलाड़ी ने अपनी जान पर खेलकर एक तीन साल के मासूम बच्चे की जान बचाई। फुटबॉल खिलाड़ी का नाम बबलू मार्टिन था। दरअसल, मध्य प्रदेश के सतना में शनिवार को एक इमारत गिरी, लेकिन गिरने से पहले इमारत एक तरफ झुक गई थी।
इसी दौरान फुटबाल खिलाड़ी बबलू की नजर इमारत के नीचे खड़े तीन साल के बच्चे मयूर पर पड़ी। मार्टिन भाग कर उसे बचाने दौड़े। मयूर और उसकी मां को तो मार्टिन ने बचा लिया, लेकिन खुद इमारत के इस भीषण हादसे की शिकार हो गया, बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। जांबाज बबलू मार्टिन की बहादुरी को आज पूरा शहर याद कर रहा है।
वहीं मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भारी बारिश के वजह से तीन मंजिला मकान ढह गया, जिसमें कई लोग फंस गए। इसमें एक महिला इतनी बुरी तरह दब गई कि उसे निकालने के लिए राहत और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बता दें कि मध्य प्रदेश में बाढ़ से सबसे ज्यादा कहर बरपा हुआ है। भारी बारिश की वजह से हालात और बिगड़ गए हैं। लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।
Be the first to comment on "जांबाज फुलबॉल खिलाड़ी को सलाम, अपनी जान देकर बचाई मासूस की जान..!"