सीहोर। म.प्र. कुस्ती संघ के द्वारा सीहोर में जिला कुस्ती संघ का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विनय भटेले एवं सचिव प्रदीप बसीसस्ट को नियुक्त किया गया। इस गठन के पूर्व म.प्र. कुस्ती संघ में ना ही कोई अखाडो की मिटिंग की ना ही कोई चुनाव कराया। घर पर बुला कर नियुक्ति पत्र दे दिये, अत: सीहोर की समस्त व्यामशाला के संचालको द्वारा जिला कुस्ती संघ का बहिस्कार किया जाता है, एवं जो जिला कुस्ती संघ द्वारा नगर अध्यक्ष पर पप्पु धाडी को नियुक्त किया गया है। उसे भी हम अपना कुस्ती संघ का नगर अध्यक्ष नही मानते है और बहिस्कार करते है। बहिस्कार करने वालो में मुख्य रूप से सरदार पटेल व्यामशाला के संचालक, अजय विसारिया, वाल्मिकी व्यामशाला के संचालक मनोज बोयत, भीम व्यामशाला के गोविन्द्र राठौर एवं आर्य समाज व्यामशाला के राहुल राठौर, बजरंग व्यामशाला के शिव राय, स्लामी अखाडे से जमसेद पहलवान, पवन पुत्र व्यामशाला के संचालक लोकेश गेहलोत, मोहम्मदी अखाडे के संचालक प्यारे मिया एवं श्रीगणेश व्यामशाला के राजू राठौर, खेल विभाग से पवन यादव एवं कमल यादव एवं नगर के कई वरिष्ठ पहलवानों द्वारा नव नियुक्त जिला कुस्ती संघ के सचिव अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष को जो फर्जी तरीके से नियुक्त किया गया है उसे हम मानने से इनकार करते व इसका बहिस्कार करते है।
Be the first to comment on "जिला कुस्ती संघ का बहिस्कार"