‘टर्बनेटर’ हरभजन सिंह बने पिता, गीता बसरा ने दिया बेटी को जन्म

टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह पिता बन गए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना के बाद भज्जी भी ‘डैडी क्लब’ में शामिल हो गए हैं। गीता बसरा ने बुधवार (27 जुलाई) लंदन में बेटी को जन्म दिया।

सूत्रों की माने तो मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। गीता पिछले कुछ समय से लंदन में ही हैं और हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म भी वहीं हुई थी। भज्जी और गीता ने 29 अक्टूबर 2015 को शादी की थी।

गीता बसरा बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हैं। कुछ दिन पहले गीता ने अपने भाई के ग्रैजुएशन कॉनवोकेशन की फोटो सोशल मीडिया शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनका बेबी बम्प साफ नजर आ रहा था।

 

Be the first to comment on "‘टर्बनेटर’ हरभजन सिंह बने पिता, गीता बसरा ने दिया बेटी को जन्म"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!