डॉ जैन ने किया पार्टी का आयोजन किया

भारत शिक्षा रत्न आवार्ड मिलने पर पार्टी का आयोजन 

सीहोर : महाविद्यालय के जब किसी शिक्षक को कोई महत्वपूर्ण अवॉर्ड मिलता है तो वह क्षण महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का होता है। ऐसे अवार्ड से महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ती है। साथ ही अन्य शिक्षकों को भी पठन- पाठन की ओर अभिरूचि जगाने में प्रेरणा मिलती है ! आर ए के कृषि महाविद्यालय सीहोर में नियुक्त कार्यरत डॉ आर सी जैन ,  वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर को मृदा विज्ञान ,उर्वरक तकनीकी , प्राथमिक एवं शूक्ष्म पोषक तत्व प्रबंधन , एवं इनकी  फसलों पर अनुक्रिया ,  एवं जैव उर्वरक तकीनीकी(अर्बस्कुलर, माइकरोराइज़ल, फनजाई, एव पीजीपीआर )  विगत 33 वर्षो से अन्तराष्ट्रिय , राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान , कृषक उन्नयन  ,  छात्र उन्नयन, वैज्ञानिक समुदाय , सामाजिक उन्नयनऔर विस्तार सेवाओं हेतु सतत जीवन पर्यंत अनुसंधान , शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान उपलब्धियों के प्रस्तुति करण हेतु ग्लोवल सोसाइटी (1860) नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में एक भव्य कार्यक्रम में दिनाँक 07 .10.2017 को केन्या के  हाई कमीशन मंत्री  कैरिको सैमुअल , पूर्व डिप्लोमेट एम्बेसेडर (आईएफएस) डॉ व्ही बी सोनी ,डायरेक्टर ,इंस्टीटूट ऑफ यू एन यूनेस्को स्टडीज, डॉ एसएस भाखरी  ने भारत शिक्षा रत्न अवार्ड 2017 प्रथम से आकर्षक ट्रॉफी और प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया !

 

डॉ जैन  के द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया   ! जिस में सभी  स्टाफ़ शामिल रहे ! कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ राजेश वर्मा , मित्रों , पत्रकार बंधू औऱ जन समुदाय ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाईंयां  और मंगल शुभ कामनाएँ दी ।

 

इस मौेके पर विभिन्न  परियोजनाओं के प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्राध्यापकगण डाॅ. रोहनसिंह, डाॅ. एस.सी.गुप्ता डाॅ. पी.एस.रघुवंषी, डाॅ. पी.के.मालवीय, डाॅ. एस.ए.अली, डाॅ. डी.आर.सक्सेना,डाॅ. श्रीमती मोली सक्सेना, डाॅ. श्रीमती नन्दा खाण्डवे,, डाॅ. एम.यासीन, डाॅ. आर.सी.जैन, डाॅ. आर.पी.सिंह, डाॅ. रूपेन्द्र खाण्डवे, डाॅ. ए.एन.टिकले इंजी. एस.एस.कुषवाह, इंजी. एम.एल.जादव, डाॅ. मुकेश सक्सेना, पत्रकार बंधू  ,डाॅ. श्रीमती पूजा सिंह ,अशोक  सक्सेना,  डी.के.रैदास, श्री त्रिलोचन सिंह, श्री पी.के.शर्मा, श्री किशोर  कुमार वाल्के एवं महाविद्यालय के कर्मचारी स्टाफ उपस्थित थे। अनेक कर्मचारी, अधिकारी ने  डॉ जैन  को बधाईयाँ एवं शुभकामनाऐं व हर्ष व्यक्त किया !

 
 

Be the first to comment on "डॉ जैन ने किया पार्टी का आयोजन किया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!