दलित मसले पर हुआ मप्र विधानसभा में हंगामा

भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य विधानसभा में एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के विधानसभा क्षेत्र में दलितों द्वारा इच्छामृत्यु मांगने के मामले को कांग्रेस ने हथियार बना लिया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की विधानसभा के 50 दलित परिवारों ने मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु हेतु अनुमति की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्षों पूर्व सरकार ने उन्हें जमीन का आवंटन किया था। इस पर दबंग ने कब्जा जमा लिया था। मिली जानकारी के अनुसार गांव के दबंग ग्रामीणों को मारने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों द्वाा कहा गया है कि वे परेशान हैं। दरअसल इस मामले में बोरखेड़ी, वासुदेव, सोहनखेड़ी और जोगला गांव के निवासी शामिल हैं। दरअसल यह मसला शिवराज सिंह की विधानसभा का था।

इस दौरान कांग्रेस ने इस मसले को हाथों हाथ ले लिया इस दौरान विधानसभा में जमकर हंगामा भी हुआ। कांग्रेस ने सरकार को दलित विरोधी बताया है। कांग्रेस ने राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। कांग्रेस के विधायकों द्वारा सदन से वाॅकआउट कर दिया गया। वे विधानसभा परिसर में नारेबाजी कर रहे थे। राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस तरह से कांग्रेस द्वारा आलोचना किए जाने को एक साजिश कहा है।

Be the first to comment on "दलित मसले पर हुआ मप्र विधानसभा में हंगामा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!