देश भर में चर्चित हो गया भोपाल की 2 लड़कियों का विवाद: ARSHI KHAN vs GEHNA VASHISHT

भोपाल। भोपाल की 2 लड़कियां अर्शी खान और गहना वशिष्ठ का विवाद अब सारे देश की सुर्खियों में है। दोनों ही मॉडल एवं एक्ट्रेस हैं। अर्शी खान इन दिनों बिग बॉस के सीजन 11 में खेल रहीं हैं जबकि गहना वशिष्ठ ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। गहना वशिष्ठ का कहना है कि देश के लगभग हर शहर में अर्शी का कोई न कोई पति या बॉयफ्रेंड जरूर होता है। गहना का यह भी कहना है कि अर्शी 5-5 हजार रुपए में बिकती है। दोनों ही लड़कियां इन दिनों अपनी कला से ज्यादा किसी और चीज पर फोकस कर रहीं हैं। इन विवाद के जरिए दोनों इन दिनों पूरी इंडस्ट्री में चर्चा का केंद्र बन गईं हैं।

भोपाल का नाम खराब कर रही है

विवाद की शुरूआत अर्शी खान की उम्र को लेकर हुई। गहना ​वशिष्ठ ने दावा किया कि अर्शी ने बिग बॉस को अपनी गलत उम्र बताई है। वो खुद को 27 साल का बताती है जबकि उसकी असली उम्र 32 साल है। गहना का कहना है कि अर्शी का इतिहास बेहद कलंकित है। मुझे अफसोस है कि वे उसी शहर की रहने वाली हैं, जहां से मैंने पढ़ाई की है। मुझे इस बात का दुख है कि वे भोपाल जैसे सुंदर शहर का नाम खराब कर रही हैं।

अर्शी खान के पिता क्या कहते हैं

अर्शी खाने के पिता मोहम्मद अरमान खान का कहना है कि, 28 नवंबर को मेरी बेटी का जन्मदिन है, इस दिन वह 27 साल की हो जाएगी। इस जन्मदिन के मौके पर मैं चाहता हूं कि, वह अपना हेयरस्टाइल चेंज कर लें। जब से वह शो में गई है उसने एक बार भी अपना हेयर स्टाइल नहीं बदला। हालांकि, वह कपड़े बहुत ही अच्छे पहनती है और टीवी पर बहुत ही अच्छी लगती है।

सलमान खान मेरी बेटी को पसंद करते हैं

अरमान खान ने आगे कहा कि, मेरी बेटी अर्शी बिग-बॉस की सबसे फेमस कंटेस्टेंट है। जब से वह शो में गई है सिर्फ एक बार नॉमिनेट हुई है। उसे तो सलमान खान भी काफी पसंद करते हैं। खुद सलमान ने तीन बार टीवी पर कहा था कि ‘अर्शी खान मैं आपको सपोर्ट करता हूं’। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान भी अर्शी को काफी पसंद करते हैं।

उत्तेजना नहीं होगी, तो कौन देखेगा शो

अर्शी खान के पिता मोहम्मद अरमान खान ने कहा कि, ‘बिग बॉस-11’ काफी फेमस शो है। शो में उत्तेजना नहीं होगी, तो कोई इसे नहीं देखेगा। गेम को चलाने और आगे बढ़ाने के लिए शो में उत्तेजना होना जरूरी है। हालांकि, मेरी बेटी काफी सुंदर और समझदार है। वह दूसरों को कॉपी नहीं करती, बल्कि अपनी समझदारी के हिसाब से खेल रही है। अर्शी के परिवार को पूरा यकीन है कि, वह ‘बिग बॉस-11’ जीत कर न सिर्फ परिवार का बल्कि भोपाल और मप्र का भी नाम रोशन करेगी। वह शो में बने रहने और लोगों का मनोरंजन करने के लिए कुछ ऐसी-वैसी बातें बोल देती है, जिनका सच उसे नहीं पता।

कौन हैं गहना वशिष्ठ

मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का वास्तविक नाम वंदना तिवारी है। वह चिरमिरी (छत्तीसगढ़) में पैदा हुई, लेकिन उन्होंने भोपाल स्थित ऑल सेंट्स इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीई किया है। इसके बाद उन्होंने कुछ लोकल चैनल में काम किया और फिर मॉडलिंग की ओर रुख किया। गहना ने मोंटे कार्लो ब्रांड के लिए मॉडलिंग करके एड फिल्म में अपने कैरियर की शुरुआत की। वे अब तक लगभग 70 एड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वे स्टार प्लस की ‘बहनें’, एमटीवी के ‘ट्रू लाइफ’ शो में भी नजर आ चुकी हैं। गहना हिंदी और तेलुगु की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

कौन है अर्शी खान

अर्शी का जन्म‍ अफगानिस्तान में हुआ है। जब वह महज चार साल की थीं तो उनका परिवार भारत में मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आकर बस गया। अर्शी ने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई भी भोपाल में ही पूरी की। अर्शी की बचपन से ही एक्टिंग में ही रुचि थी और अर्शी ने थि‍येटर भी करना शुरू कर दिया। मॉडलिंग भी करने लगीं और फिर वह सपनों की नगरी मुंबई पहुंच गईं. महज 6 महीने में ही अर्शी को कई मॉडलिंग असाइनमेंट मिलने लगे। अर्शी ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीते। उन्होंने मिस महाराष्ट्र ग्लोबल टूरिज्म का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अलावा दिल्ली में आयोजित एक ब्यूटी पेजेंट में वह Miss Glory Earth 2014 चुनी गईं। मुंबई में मॉडलिंग के अलावा अर्शी को बड़ा ब्रेक तब मिला जब उनकी मुलाकात भोपाल के रहने वाले फेमस डायरेक्टर एहसान चिश्टी से हुई। उनके जरिए अर्शी को पहला फिल्मी ब्रेक एक तमिल फिल्म में हीरोइन के रोल के तौर पर मिला।

कब से सुर्खियों में आई अर्शी खान

अर्शी खान उस समय सुर्खियों में आई जब उसने दावा किया कि वो पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है। अर्शी ने इतना ही नहीं कहा था बल्कि उनका ये भी कहना था कि वे अफरीदी के बच्चे मां भी बनने वाली थीं।

Be the first to comment on "देश भर में चर्चित हो गया भोपाल की 2 लड़कियों का विवाद: ARSHI KHAN vs GEHNA VASHISHT"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!