देश व्यापी विरोध दिवस के उपलक्ष्य मे सीहोर मे भी किया विरोध

सीहोर। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला ग्रामीण प्रभारी माखन सिंह सोलंकी ने बताया कि भाकपा द्वारा देश व्यापी विरोध दिवस मनाया गया । जिसमें म.प्र. के मंदसौर जिले में छ: किसानो की हत्या के उपलक्ष्य में सीहोर जिले के मुंगावली ग्राम मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध दिवस मनाया गया। श्री सोंलकी ने कहा कि मंदसौर जिले मे छ: किसानों की हत्या हुई है यह बहुत दुखद घटना है। आज किसान कर्ज में डुबा हुआ है उनका कर्ज माफ होना चाहियें और स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होना चाहियें। आज किसान कर्ज के कारण आत्म हत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहा है। जबकि भाजपा सरकार देश मे आई है तब से बड़े -बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है। बाबा रामदेव जैसे विजनीस मैंन को भी टेक्स में करोड़ो की छुट दी गई है। विगत दिनों मुख्यमंत्री के गृहविधान क्षेत्र बुदनी में भी  एक किसान ने  कर्ज के कारण आत्म हत्या की है।

 

इस तरह की घटना प्रदेश में घटित हो रही है बहुत शर्मनाक घटनाये हो रही है लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। आज किसानो की सरकार शुध नही ले रही है। जबकि किसानो की स्थिति बहुत दायनिय है किसानो का कर्जा माफ हो इसके लिए जगह-जगह पुरे देश व म.प्र. मे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी के उपलक्ष्य में सीहोर जिले के ग्राम मुंगावली में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फुंका गया। इस अवसर पर भाकपा जिला ग्रामीण प्रभारी  माखन सिंह सोंलकी, कल्लू कुशवाह, पुरन सिंह उपसरपंच, जगदीश कुशवाह, नर्मदा प्रसाद, मांगीलाल, जितेन्द्र मालवीय, राहुल मालवीय, दीपक कुशवाह, कमल मालवीय, कमलेश बरेठा, लखन भील सहित अनेको ग्रामीण मौजूद थे।

Be the first to comment on "देश व्यापी विरोध दिवस के उपलक्ष्य मे सीहोर मे भी किया विरोध"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!