दो नाबालिग बहनों से होटल में दुष्कर्म

सीहोर / मप्र
इंदौर-भोपाल हाईवे पर संचालित सीहोर जिले की आष्टा तहसील के सूर्या होटल में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों को उनके गांव के ही दो लड़के बहला-फुसलाकर होटल ले गए थे, यहां लेजाकर उनके साथ गंदी हरकत करने लगे। जैसे ही वे चिल्लाईं तो उन्हें मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

खबर के मुताबिक आरोपी दोनों लड़कियों को शुक्रवार की दोपहर 3 बजे होटल ले गए थे और दूसरे दिन शनिवार की सुबह करीब 6 बजे आष्टा नगर के बुधवारा क्षेत्र में सिद्धार्थ अस्पताल के पास छोड़कर भाग गए।

जानकारी के अनुसार दोनों सगी बहनें 31 अगस्त की दोपहर अपने गांव से सीहोर जाने के लिए जब रोड पर पहुंची तो वहां गांव का ही लोकेंद्र पिता बाबूलाल और कृपाल पिता कालूराम खड़े थे। जिन्हें वे दोनों जानती थी, परिचित होने की वजह से लड़कियां उन्हीं के साथ बाइक पर बैठकर आष्टा आ गईं। इसी दौरान इंद्रा कॉलोनी निवासी उसका दोस्त संजय राज भी वहां आ गया, उसे भी लड़कियां जानती थी।

इसके बाद वे बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को होटल सूर्या में ले गए और अलग-अलग कमरों में बंद कर उनके साथ दुष्कर्म किया। सुबह वे दोनों को बुधवारा में छोड़कर भाग गए।

जहां से वे अपने मौसी के घर पहुंची और सारी घटना बताई। इसके बाद लड़कियों के माता-पिता गांव से आष्टा आए जहां आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पता चला है कि, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों को खोजने के साथ ही होटल संचालक से भी पूछताछ कर रही है। पीड़ित नाबालिग लड़कियों की मेडीकल जांच भी कराए जाने की खबर है।

Be the first to comment on "दो नाबालिग बहनों से होटल में दुष्कर्म"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!