नजर आयी उड़न तश्तरी, नासा की नजरदारी में नजर आये तीन यूएफओ !

नईदिल्ली ः उड़न तश्तरी पर फिर से चर्चा का बाजार गर्म है।

नासा के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के पास तीन ऐसी उड़न तश्तरियों का पता चला है, जिनके बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस बारे में सरकारी तौर पर कोई घोषणा नहीं होने की वजह से चर्चा का बाजार गर्म हो उठा है।

इससे संबंधित एक वीडियो भी यू ट्यूब पर चलने लगा है। इस वीडियो को किसी किशोर ने अपने स्मार्टफोन के माध्यम से तैयार किया है।

उसने अपने सर के ऊपर से उड़ते इन यानों को उसने अपने कैमरे में कैद किया है।

अब अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के जीवंत रिकार्डिंग ने इस चर्चा को और बल प्रदान किया है।

वीडियो में तश्तरीनूमा वाहन आसमान पर उड़ते नजर आ रहे हैं।

उसके सार्वजनिक होने के बाद से ही लोग इस बारे में तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

इससे अंतरिक्ष में जीवन होने की चर्चा भी जोर पकड़ चुकी है।

वीडियो अपलोड करने वाले ने यह सवाल पूछा है कि क्या पृथ्वी के वातावरण में कुछ उल्टा पुल्टा हो रहा है।

ध्यान से देखने पर तेजी से उड़ते बादल ही नजर आते हैं।

इन वस्तुओं में उड़न तश्तरी होने का आभाष हो जाता है। कई वैज्ञानिकों ने इसे उड़न तश्तरी मानने से स्पष्ट तौर पर इंकार कर दिया है।

वे मानते हैं कि मौसम में बदलाव की वजह से यह नजर आ रहा है।

लेकिन अमेरिका में दूसरे ग्रह के जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने वालों की भी कोई कमी नहीं है।

लोगों का कहना है कि नासा ने जानबूझकर इस सूचना और अपनी लाइव फीड को छिपा रखा है।

यह पहला अवसर नहीं है जबकि नासा के वीडियो में इस किस्म के वीडियो रिकार्ड किये गये हैं।

दर्शकों ने देखा है कि लाइव फीड को नासा ने ठीक उन तश्तरीनूमा चीजों के दिखने के बाद ही बंद कर दिया था।

 

Be the first to comment on "नजर आयी उड़न तश्तरी, नासा की नजरदारी में नजर आये तीन यूएफओ !"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!