नेटलिंक ग्रुप माइक्रोसाफ्ट, गूगल और फेस बुक के साथ मिलकर स्किल डेव्हलपमेंट पर करेगा वर्कशाप

भोपाल :देश का नेटलिंक ग्रुप वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश में माइक्रोसाफ्ट, गूगल और फेस बुक ग्रुप के साथ मिलकर स्किल डेव्हलपमेंट पर वर्कशाप करेगा। वर्कशाप में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की भागीदारी होगी।

आईटी क्षेत्र के नेटलिंक ग्रुप को औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में 15 एकड़ भूमि आवंटित है। नेटलिंक द्वारा आईटी उद्योग के माध्यम से 500 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। नेटलिंक ग्रुप आवंटित जमीन के कुछ क्षेत्र में आईटी पार्क विकसित करने के साथ आईटी फिनिशिंग स्कूल परियोजना शुरू करने जा रहा है। इस परियोजना में आईटी पार्क में कार्यरत प्रोफसशनल्स को निवास और मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। आईटी फिनिशिंग स्कूल में युवाओं को आर्टिफिशियल इन्टलीजेन्स और रोबोटिक्स जैसे नवीनतम विषयों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नेटलिंक ग्रुप के चेयरमेन श्री अनुराग श्रीवास्तव ने प्रस्तावित परियोजना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से वन टू वन मीटिंग में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री की ओर से नेटलिंक को उनकी परियोजना में हरसंभव सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया गया है।

Be the first to comment on "नेटलिंक ग्रुप माइक्रोसाफ्ट, गूगल और फेस बुक के साथ मिलकर स्किल डेव्हलपमेंट पर करेगा वर्कशाप"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!