नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की मंजू दादू ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

नेपानगर। मध्यप्रदेश के नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मंजू दादू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अन्तरसिंह बर्डे को 42 हजार 198 मतों से पराजित कर भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। अनुसूचित जन जाति के लिए सुरक्षित नेपानगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू को 99 हजार 626 मत मिले, जबकि कांग्रेस के अन्तरसिहं बर्डे को 57 हजार 428 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

भाजपा विधायक राजेन्द्र दादू के निधन के कारण हो रहे इस उपचुनाव में भाजपा ने राजेन्द्र दादू की पुत्री मंजू दादू पर ही भरोसा दिखाते हुए प्रत्याशी बनाया, वहीं कांग्रेस ने अन्तरसिंह बर्डे को चुनावी मैदान पर उतारा। उपचुनाव के लिए 19 नवंबर को मतदान हुए थे।

Be the first to comment on "नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की मंजू दादू ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!