न्यू आल हयूमन हाई स्कूल के विद्यार्थी भ्रमण पर गए।

सीहोर। कस्बा स्थित न्यू हयूमन हाई स्कूल के विद्यार्थी हर वर्ष भी भांति इस वर्ष भी एज्युकेशनल टूर्स पर भोपाल गए। स्कूल द्वारा हर हर साल बच्चो के बोद्धिक विकास व आस-पास की ऐतिहासिक जानकारी के संदर्भ मे भ्रमण पर लेजाया जाता है। जहां बच्चें मनोरंजन के साथ-साथ ऐतिहासिक जानकारी भी हासिल करते है। बच्चें अब तक माण्डू, साँची, इस्लाम नगर, कोलारडेम, इन्द्रा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रालय, चिडिया घर, रायसेन का किला व अन्य कई स्थानों पर भ्रमण कर जानकारी हासिल कर चुके है।

इस वर्ष बच्चों को भोपाल व उसके आस-पास कि जानकारी से अवगत कराने हेतु केरवा डेम लेजाया गया। जहां बच्चों ने डैम में जल एकत्रित करने की जानकारी हासिल की तथा इससे होने वाले लाभों के बारे में जाना । बच्चों ने अपने मनोरंजक प्रोगराम भी प्रस्तुत किये उन प्रोग्रामों पर विशेषकर बेटी बचाओं आन्दोलन पर प्रस्तुत किये गए, गीत के लिए उमरा अतिक तथा ÓÓऐसा वरदान दों मेरे दाता बन कर इंसान आ जाए जिनाÓÓ के लिए इंशा को पुरस्कृत किया गया।

बच्चों के साथ स्कूल के प्राचार्य महोम्मद नवी खान, मास्टर नोशे मीया, जुबेर सर, मेडम कामना गौर, ईंशा मेम, अनस सर, यासिर सर, बडी मेडम व समस्त स्कूल स्टाफ बच्चों के साथ भ्रमण पर साथ गए। जहां उन्होंने बच्चों का मार्ग दर्शन भी किया। बापसी में बच्चों ने शोर्य स्मारक मंत्रालय व गोहर महल भी देखा।

Be the first to comment on "न्यू आल हयूमन हाई स्कूल के विद्यार्थी भ्रमण पर गए।"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!