पाक ने लिया सर्जिकल स्ट्राइक का बदला! NGT की वेबसाइट हैक

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वेबसाइट पर सोमवार को साइबर हमला किया गया और उसे हैक कर उस पर अपशब्द लिखे गए। हैक करने वाले ने दावा किया कि यह नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के विरूद्ध बदले की कार्रवाई है।

हैकर ने अपशब्दों से भरे अपने पोस्ट में कहा, हम अपराजेय हैं। तुम़… कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या करते हो और अपने आप को अपने देश का रक्षक बताते हो। तुम़… सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हो और उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हो। अब साइबर हमले की आग झेलो।

इस साइबर हमले के बारे में सोमवार शाम सवा सात बजे पता चला। जब इस संबंध में एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार के कार्यालय से संपर्क किया गया तो वह टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

 

29 सितंबर को लक्षित हमले के दौरान भारतीय सेना के विशेष बलों ने नियंत्रण रेखा के पार सात आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। साल 2013 के बाद दूसरी बार एनजीटी वेबसाइट हैक की गई है।

Be the first to comment on "पाक ने लिया सर्जिकल स्ट्राइक का बदला! NGT की वेबसाइट हैक"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!