पाद को रोकने से होता है नुकसान, जानिए गैस छोड़ने के 7 फायदे

ज़िंदगी में हमें तरह-तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है पाद का आना। जब चार लोग एक ग्रुप में बैठे हों और कहीं से गन्दी बदबू आ जाए तो सब एक-दूसरे पर इस तरह शक करने लगते हैं। मानो किसी ने गैस पास नहीं की हो बल्कि किसी का खून कर दिया हो। और तो और कुछ लोगों का व्यवहार तो ऐसा होता है मानो उनके पेट में गैस बनती ही नहीं है। इस हालत में गैस पास करने वाला आदमी भी ऐसा व्यवहार करने लगता है कि उसने कुछ नहीं किया है। कारण कि इतनी जिल्लत कौन झेले।

इस बीच कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो धीरे-धीरे से गैस पास कर देते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो शर्मिंदगी से बचने के लिए लम्बे समय तक पाद को रोककर रखते हैं। मगर एक्सीटर यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन में सामने आया है कि पेट में बनने वाली गैस को जबरन रोककर नहीं रखना चाहिए। इसका नुकसान है। इसके उलट गैस पास करने के फायदे हैं। आज बात उन्हीं कुछ बिंदुओं पर।

पादने पर निकलने वाली गैस में होते हैं ऐसे तत्व

जब कोई इंसान पादता है, तब उसके शरीर से निकलने वाली गैस में सामान्‍य तौर पर 59% नाइट्रोजन, 21% हाइड्रोजन, 9% कार्बन डाईऑक्‍साइड, 7% मीथेन, 4% ऑक्‍सीजन और सिर्फ 1% सल्‍फर युक्‍त गैस होती शामिल होती है।

आगे देखिये क्यों आती है पाद से दुर्गन्ध।

सल्फर वाली डाइट से आती है दुर्गन्ध

हमारी डाइट में मौजूद सल्फर ही पाद से आने वाली बदबू की मुख्य वजह होता है। पत्‍तागोभी, बीन्‍स, चीज, सोडा और अंडे आदि में सल्फर मौजूद होता है। इनके सेवन से हमारे शरीर में ज्यादा बदबूदार गैस बनती है।

एक दिन में इतनी बार पादता है इंसान

इंसान एक दिन में औसतन 14 बार पादता है। यह आंकड़ा महिलाओं और पुरुषों में एक जैसा है। हाँ, वो बात अलग है कि इस तथ्य को महिलाएं नहीं मानती।

आगे देखिये पादने के फायदे

7. पेट दर्द से बचाता है

गैस को ज्यादा देर तक रोकने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। गैस को वक्त पर छोड़ते रहना आपको इससे बचा सकता है।

संभव हो तो यह भी कर लें

अगर संभव हो तो गैस पास करने से पहले पेट की मसाज भी कर लें। इससे गैस ठीक तरह से आपके पाचन तंत्र से निकल जाएगी।

आगे देखिये, पाद से कैसे पता लगाएंगे कि आपने संतुलित आहार लिया है या नहीं।

6. इस तरह चल जाता है पता

पाद की बदबू बहुत तेज है या नार्मल। इस बात से पता लगाया जा सकता है कि आपने संतुलित आहार लिया है या नहीं।

जैसे कि

अगर आपने सोडियम युक्त खाना ज्यादा खा लिया है तो आपके पाद से तेज बदबू आती है। वहीं अगर आपने ज्यादा कार्बोहाइड्रेड युक्त खाना खाया है तो आपको पाद ज्यादा आती है लेकिन उसकी बू नार्मल रहती है।

आगे देखिये पाद से चल जाता है एलर्जी का पता

5. इस तरह लग जाता है एलर्जी का पता

पाद से lactose intolerance (दूध की एलर्जी) या अन्य कोई पाचन सम्बंधित एलर्जी का भी पता लगाया जा सकता है। अगर आपको कुछ विशेष प्रकार की चीजें खाने की वजह से ज्यादा गैस बनती है तो इसका मतलब है कि आपको उस चीज से एलर्जी है।

4. बड़ी आंत की सेहत के लिए भी है अच्छा

पाद को रोककर रखने से बड़ी आंत में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में जिन्हें बड़ी आंत को लेकर कोई समस्या रहती है उन्हें गैस को बिलकुल रोककर नहीं रखना चाहिए।

आगे देखिये पाद को सूंघने के भी होते हैं फायदे

3. पाद सूंघने के फायदे

एक रिसर्च के अनुसार छोटी मात्रा में पाद को सूंघना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। पाद में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस होता है। छोटी मात्रा में यह शरीर में जाने से कैंसर, दिल का आघात, दौरा और गठिया होने की संभावना कम हो जाती है।

2. पेट की सूजन को करता है कम

आंत में बनने वाली गैस की वजह से कई बार पेट की सूजन हो जाती है। यही कारण है कि गैस को रोकने की आदत छोड़ देना चाहिए।

1. यह आनंद देता है

यह बात तो हर कोई मानता है कि गैस पास कर देने के बाद एक अलग तरह के सुकून की प्राप्ति होती है। बस तो फिर गैस को रोकिये मत। मौका मिलते ही पास कर दीजिए।

यह आर्टिकल अपने करीबियों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए।

 

Be the first to comment on "पाद को रोकने से होता है नुकसान, जानिए गैस छोड़ने के 7 फायदे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!