पान, गुटखे से रंगे विकृत दांत देखकर चौंक गए अमेरिकन डॉक्टर

जबलपुर। पान- गुटखे से रंगे विकृत दांत देखकर अमेरिकन डॉक्टर चौंक गए । टाटा मेमोरियल के डॉक्टर तो रोज ही इस तरह के केस देख रहे हैं, लेकिन अमेरिकी डॉक्टर के लिए गुटखे, पाउच से रंगे और विकृत दांत और जबड़ा देखने को मिला।
अमेरिकी डॉक्टर जीई घाली ने टीम में शामिल सदस्यों से पूछा यहां ऐसा क्या खाया जाता है कि दांत ऐसे हो रहे हैं। अमेरिका और टाटा मेमोरियल के डॉक्टर जबलपुर हॉस्पिटल में जबड़े के कैंसर की सर्जरी करने आए हुए हैं। अमेरिका में मुख कैंसर 4 से 5 फीसदी है, जबकि भारत में 30 फीसदी से ज्यादा है।
भारतीयों की पसंद खैनी
खैनी (एक तरह की तंबाकू) भारतीयों को पसंद है।
सिगरेट महंगी है, तो भारतीय इसकी बजाय खैनी का उपयोग अधिक कर रहे हैं और ओरल कैंसर के शिकार हो रहे हैं।
तंबाकू सस्ता नशा
तंबाकू और इससे बने गुटखे सिगरेट की तुलना में काफी सस्ते और आसानी से उपलब्ध हैं। भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग तंबाकू को मसल कर उसे दाड़ में दबाकर रखते हैं। इससे निकलने वाला निकोटिन का रस उन्हें धीरे-धीरे नशा देता है और कृत्रिम स्फूर्ति देता है।
कहां होता है कैंसर
तंबाकू या खैनी मुंह में दबाने से जबड़े के भीतर, जीभ पर कैंसर होता है। सिगरेट पीने से फेफड़े का कैंसर होता है। जबलपुर हॉस्पिटल में भर्ती एक 45 साल की महिला का जबड़े के कैंसर का ऑपरेशन शुक्रवार को हुआ। उसे बचपन से खैनी दाड़ के नीचे दबाने की आदत थी। यहां विश्व कैंसर दिवस पर जटिल आपरेशन नि:शुल्क किए गए।
इनका कहना है
अमेरिका में तंबाकू की तुलना में सिगरेट का प्रचलन अधिक है। जबकि भारत में तंबाकू अधिक खाते हैं क्योंकि यह सस्ती और हर जगह उपलब्ध है। इससे भारत में जबड़े का कैंसर, हेड एंड नेक कैंसर अमेरिका की तुलना में अधिक है। जागरुकता से बचाव संभव है।
डॉ. अनिल डिक्रूज डायरेक्टर, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल
पान, गुटखे से दांत खराब होते हैं और हेड एंड नेक कैंसर होता है। मरीजों को पहली स्टेज में अस्पताल आना चाहिए। इससे उनका बचाव संभव है।
डॉ. जीई घाली वाइसचांसलर, लूसियाना यूनिवर्सिटी, यूएसए
पान, तंबाकू, गुटखे से जबड़े का कैंसर होता है। इससे बचना चाहिए। विश्व कैंसर दिवस पर जबलपुर हॉस्पिटल में अमेरिका और टाटा मेमोरियल से आए डॉक्टरों ने नि:शुल्क ऑपरेशन किए।
डॉ. राजेश धीरावाणी डायरेक्टर जबलपुर हॉस्पिटल एवं दंत रोग विशेषज्ञ

Be the first to comment on "पान, गुटखे से रंगे विकृत दांत देखकर चौंक गए अमेरिकन डॉक्टर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!