पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का निधन

बोफोर्स और चारा घोटाले जैसे हाई प्रोफाइल मामलों की जांच करने वाले पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 77 वर्ष थी। लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने ट्विटर पर इसकी सूचना दी।
मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि ‘सीबीआई के पूर्व निदेशक सरदार जोगिंदर सिंह नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’उनका अंतिम संस्कार चार फरवरी 2017 को अपराह्न एक बजे लोधी रोड स्थित श्मशान घाटर पर होगा।
परिवार के मुताबिक जोगिंदर काफी समय से बीमार थे। सिंह कनार्टक कैडर के 1961 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें सीबीआई के प्रमुख के तौर पर चुना गया था।
सेवानिवृत्ति के बाद सिंह ने विभिन्न विषयों पर 25 से ज्यादा किताबें लिखीं।

Be the first to comment on "पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का निधन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!