प्रदेश में परिवर्तन की लहर से बनेगी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत सरकार-दिग्विजयसिंह

प्रजातांत्रिक समाधानपार्टी प्रत्याशी ने दिया श्री ठाकुर को अपना समर्थन
सीहोर। शुक्रवार शाम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव श्री दिग्विजयसिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर के समर्थन में बड़ी आमसभा को संबोधित किया। इसके पूर्व सांसद एवं राज्यपाल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अजीज कुरेशी ने भी आमसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी उम्मीदवार कमलसिंह मेवाड़ा ने श्री ठाकुर को अपना समर्थन देकर उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की। श्री सिंह ने प्रदेश सरकार की असफलताओं पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि समूचे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

आप सभी इस यज्ञ में अपनी आहूती दें। श्री सिंह ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नोट बंदी और जीएसटी जैसे मुद्दे से जनता को बहुत नुकसान पहुंचा है। सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद अजीज कुरेशी ने की। कांग्रेस प्रत्याशी श्री ठाकुर ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यदि आप लोगों ने सेवा का अवसर प्रदान किया तो उनकी अकांक्षाओं पर पुर उतरने का प्रयास करुंगा उन्होने हाथ के पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस को विजय बनाने की अपील की। इसके पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी, रामेश्वर माहेश्वरी, धनराज पाटीदार, खेमराज पाटिल, भेरुलाल पाटीदार, इलियास खान, सुरेन्द्र पटेल, सद्रुद्दीन, संतोष पाटीदार, हिरेन्द्र दांगी, संजय पाटीदार, राजेन्द्र हाड़ा, मोहन मेवाड़ा, मांगीलाल जाट, मांगीलाल दांगी, देवीलाल पाटीदार, नन्दकिशोर पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, राजीव राजपूत, रघुवीरदांगी, कलीम पठान, नईम नवाब, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमदीप, रुकमणी रोहिला सहित कांग्रेसजनों ने श्री सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री सिंह की आमसभा से क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल निर्मित हुआ है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार भी दिखाई देने लगा है।
गंज क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी श्री ठाकुर करेंगे मतदाताओं से जनसंपर्क आ
कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुरेन्द्र सिंह ठाकुर का शनिवार को गंज क्षेत्र में मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान सुबह 10 बजे पुराना बस स्टेण्ड से शुरु होगा। सभी कांग्रेसजनों से इस जनसंपर्क अभियान में शामिल होने की अपील की गई है।

Be the first to comment on "प्रदेश में परिवर्तन की लहर से बनेगी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत सरकार-दिग्विजयसिंह"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!