प्रदेश में 21 मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे

जबलपुर का भोपाल और इंदौर की तरह होगा विकास
मुख्यमंत्री श्री चौहान जबलपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी के पुण्य-तिथि कार्यक्रम में
 

भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता को सेवा और सुविधा उपलब्ध करवाने में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। श्री चौहान आज जबलपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी की तीसरी पुण्य-तिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री रुस्तम सिंह एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन उपस्थित थे।

jabhh

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर के विकास के स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी के सपनों को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्व. श्री रोहाणी के काम, उनका दृष्टिकोण और जन-सेवा की भावना सराहनीय थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में 21 मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही सपना है, जनता की सेवा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जबलपुर को विकास के मामले में भोपाल और इंदौर से पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्ष में इस क्षेत्र के विकास पर 3,900 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी।

jabb

शोभापुर रेलवे ब्रिज का लोकार्पण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 24 करोड़ की लागत से बने शोभापुर रेलवे ओव्हर-ब्रिज का लोकार्पण और 12 करोड़ की लागत से राँझी में बनने वाले ज्ञानोदय विद्यालय का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने दिल में छेद से पीड़ित 153 बच्चों के इलाज के लिये 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किये। कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा 27 वार्ड को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर इन वार्ड के पार्षदों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री रुस्तम सिंह एवं राज्य मंत्री श्री शरद जैन ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

jabhh

jabhh

 

Be the first to comment on "प्रदेश में 21 मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!