फेडरर ने रचा इतिहास, विंबलडन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को क्रोएशिया के मारिन सिलिच को आसानी से 6-3, 6-1, 6-4 से हराते हुए लंदन में खेले जा रहे साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में पुरुष सिंगल्स खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

35 वर्षीय फेडरर ऑल इंग्लैंड क्लब में खिताब जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए। साथ ही फेडरर ने रिकॉर्ड आठवीं बार ऑल इंग्लैंड क्लब में अपना परचम लहराया। फेडरर से पहले सबसे अधिक उम्र में यह खिताब जीतने वाले खिलाड़ी आर्थर ऐश थे, जिन्होंने करीब 32 वर्ष की उम्र में यह ट्रॉफी थामी थी।

सर्वाधिक उम्र में ग्रैंडस्लैम : यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के केन रोजवाल के नाम पर दर्ज है। रोजवाल ने 1972 में जब ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था, तब उनकी उम्र 37 वर्ष, दो माह, एक दिन थी।

रोजर का ग्रैंडस्लैम खजाना :

विंबलडन : 2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012 और 2017

ऑस्ट्रेलियन ओपन : 2004, 2006, 2007, 2010, 2017

फ्रेंच ओपन : 2009

यूएस ओपन : 2004, 2005, 2006, 2007, 2008

Be the first to comment on "फेडरर ने रचा इतिहास, विंबलडन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!