फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल पोर्न देखने में? जानिए भारतीय इंटरनेट पर सबसे ज्यादा क्या करते है?

 

क्या आपको पता है कि एक आम भारतीय जिसके पास इंटरनेट है। वह हर महीने 209 मिनट केवल गूगल पर सर्च करते हुए ही निकाल देता है। अब भारतीय गूगल पर क्या सर्च करते हैं, वह तो निजी मामला है। लेकिन इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी को आपकी ब्राउजर हिस्ट्री के बारे में पता होता है। मीडिया मैनेजमेंट कंपनी ग्रुप एम की एक रिपोर्ट में भारतीय इंटरनेट यूजर के इंटरनेट चलाने के तरीके पर कई बातें सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय इंटरनेट पर सबसे ज्यादा समय गूगल पर सर्च करते हुए गुजारते हैं। तो वहीं दूसरी रिपोर्ट के अनुसार करीब दस प्रतिशत मुंबईकर फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल आॅनलाइन पोर्न यानि अश्लील सामग्री देखने में करते हैं।
ग्रुप एम की ‘इंटरेक्शन 2017’ शीर्षक नाम की रिपोर्ट में भारतीयों के विभिन्न वेबसाइट और सर्विस पर वक्त बिताने के बारे में पता चला है। रिपोर्ट 46 बाजारों में डिजीटल विज्ञापन विकास पुर्वानुमान पर किए गए सर्वे पर आधारित है जिसमें तकनीकी विकास, मीडिया ट्रेंड और ग्राहकों के व्यवहार को समझा गया है। सर्वे में यह तो पता नहीं चला है कि भारतीय गूगल पर क्या सर्च करते हैं। लेकिन भारतीयों के द्वारा सबसे ज्यादा चलाई जाने वाली वेबसाइट के बारे में जरुर पता चला है।
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि गूगल सर्च पर भारतीय सबसे ज्यादा 209 मिनट औसतन प्रति महीने गुजारता है। इसके बाद दूसरे स्थान पर फेसबुक का नंबर आता है। एक आम भारतीय फेसबुक पर 119 मिनट औसतन मासिक तौर पर गुजार देता है। इससे यह बात भी साफ होती है कि फेसबुक देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया वेबसाइट है। जिसके बाद याहू साइट्स, टाइम्स इंटरनेट, माइक्रोसाॅफ्ट साइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट का नंबर आता है।
सर्वे में यह भी सामने आया है कि रोजाना भारतीय इंटरनेट पर 1.41 घंटे बिताते हैं। वर्ष 2016 के आंकड़े यहीं कहानी कहते हैं। लेकिन इस मामले में भारत अन्य देशों से कही पीछे हैं। चीन का आम आदमी रोज इंटरनेट पर 3.38 घंटे बिताता है जो भारतीयों के दुगूने से भी ज्यादा है। वहीं एक आम अमेरिकी रोजाना इंटरनेट पर 3.57 घंटे बिता देता है। हालांकि यहां यह भी देखना जरुरी है कि भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्य़ा अभी आबादी के मुकाबले आधी से भी कम है। देश में सवा अरब से भी ज्यादा आबादी है लेकिन अभी केवल 45 करोड़ भारतीय ही आॅनलाइन आएं है। देश के कई इलाकों में अभी भी इंटरनेट नहीं पहुंच सका है। इसी के चलते कई कंपनियां सस्ता इंटरनेट देश में लाॅन्च कर रही है। हाल ही में फेसबुक ने भी देश में इंटरनेट की पहुंच सभी तक बढ़ाने के लिए एक्सप्रेस वाई-फाई की शुरुआत की है। देश में इंटरनेट यूजर अभी भी 500MB से भी कम डाटा रोज इस्तेमाल करते हैं। हालांकि जियो के आने के बाद यह तस्वीर जल्दी बदल रही है।
आपको याद होगा कि मुंबई फ्री वाई-फाई स्पाॅट लाॅन्च करने वाला देश का पहला शहर बना था। महाराष्ट्र सरकार ने पांच महीनों में ही मुंबई की 510 जगहों पर फ्री वाई-फाई हाॅटस्पाॅट लगा दिए थे। लेकिन राज्य के इंफोर्मेशन टेक्नोलाॅजी विभाग ने इन वाई-फाई के इस्तेमाल को लेकर चौंकाने वाली बात कही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब दस प्रतिशत मुंबईकर इस वाई-फाई का इस्तेमाल पोर्न देखने के लिए कर रहे हैं। करीब 3 लाख मुंबईकर रोजाना इन फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें से करीब 30 हजार लोग ऐसे भी है जो इन वाई-फाई से पोर्न देखते हैं। इस पर राज्य के आईटी विभाग का कहना है कि उसने 38 वेबसाइट को ब्लाॅक भी किया है। लेकिन इन पर पूरी तरह लगाम लगाना बहुत मुश्किल है।

Be the first to comment on "फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल पोर्न देखने में? जानिए भारतीय इंटरनेट पर सबसे ज्यादा क्या करते है?"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!