‘बाजीराव-मस्तानी’ की दुल्हन वाली फोटो देखिए, दीपिका पादुकोण ने खुद शेयर की तस्वीर

New Delhi : बॉलीवुड के ‘बाजीराव-मस्तानी’ यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी की तस्वीर पहली बार सामने आई है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर खुद शादी की तस्वीरें शेयर की। जिसके बाद उनके प्रशंसकों ने बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया।

इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो दीपिका पादुकोण की शादी संपन्न हुई। इस दौरान दुनियाभर की कुछ चुनिंदा हस्तियां ही शामिल हुईं। इस बात की पूरी कोशिश की गई थी कि शादी की तस्वीरें लीक न हो। बॉलीवुड के कई पत्रकारों ने शादी की तस्वीरें हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाया। वहीं दीपिका ने अब खुद ही शादी की तस्वीर शेयर कर दी है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीर: फोटो सौजन्य इंस्टाग्राम

Be the first to comment on "‘बाजीराव-मस्तानी’ की दुल्हन वाली फोटो देखिए, दीपिका पादुकोण ने खुद शेयर की तस्वीर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!