नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के किसान मनमोहन सिंह नहीं जानते कि किंगफिशर क्या है और विजय माल्या कौन हैं। बावजूद इसके उन्हें माल्या के लोन का गारंटर बताया गया। इतना ही नहीं, उनके दो बैंक खाते सीज तक कर दिए गए।
किसान सिंह के दोनों खाते बैंक ऑफ बड़ौदा के हैं। इनमें से एक में 12,000 और दूसरे में 4,000 रुपए की रकम जमा है। जब बैंक से इस बारे में पूछताछ की गई तो ब्रांच मैनेजर ने बताया कि खाते सीज करने के आदेश मुंबई स्थित रीजनल ऑफिस से मिले थे।
बाद में बैंक को गलती का अहसास हुआ और अकाउंट खोल दिए गए, लेकिन इस बीच अकाउंट सीज होने की वजह से उक्त किसान को एक सरकारी स्कीम का फायदा नहीं मिल पाया। वे इस अजीबोगरीब वाकये से हैरान-परेशान हैं।
Be the first to comment on "बैंक ने किसान को बताया माल्या के लोन का गारंटर, मानी गलती"