भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को किया जा रहा बदनाम

नगर पालिका में चल रहा मनमानी और तानाशाही का राज
16 पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सांसद प्रतिनिधि को हटाने की मांग
सीहोर। इन दिनों नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता अरोरा और उनके सांसद प्रतिनिधि जसपाल अरोरा की मनमानी और तानाशाही के कारण भारतीय जनता पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरे वाली छवि को गहरा धक्का लग रहा है। जबसे नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि और अमिता अरोरा ने दस्तक दी है, तबसे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का जमकर हनन हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में सीहोर नगर पालिका में जिस तरह से भाई-भतीजे द्वारा भ्रष्टाचार हो रहा है। उससे शहर में भाजपा को गहरा नुकसान हो रहा है। उक्त बात शुक्रवार को 16 पार्षदों और अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह से भेंट कर तत्काल नगर पालिका में चल रही अव्यवस्थाओं के प्रति ध्यान देने और सांसद प्रतिनिधि जसपाल अरोरा को प्रतिनिधि पद से तत्काल हटाए जाने की मांग की है।
शुक्रवार को जब नगर पालिका में एक दर्जन से अधिक पार्षद और भाजपा के अनेक कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह का स्वागत कर रहे थे, उसी दौरान यहां पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा के पति और सांसद प्रतिनिधि जसपाल ने पार्षद पति विरेन्द्र सालूजा से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। इसके बाद पार्षदों ने सांसद प्रतिनिधि जसपाल के खिलाफ लामबंद होकर मोर्चा खोला।

Be the first to comment on "भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को किया जा रहा बदनाम"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!