भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय का जनसम्पर्क जारी, आज मनाई जाएगी कमल दीपावली

 गांव-गांव और नगर के वार्डो में भी मिल रहा है विजयश्री का आर्शीवाद
सीहोर। भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय, समाजसेवी अखिलेश राय ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र सीहोर के शहरी क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान श्री राय का नगर में स्वागत हुआ, जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने कमल के फूल पर वोट देने का अनुरोध कर रहे है और नगरवासी उन्हें विजयश्री का आर्शीवाद दे रहे है। श्री राय ने सभी को भरोसा दिलाया है की सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में बीते पांच सालों में विकास का जो रिकार्ड कार्य जमीनी हकीकत बना उसे उसी गति से जारी रखेंगे। हर समस्या का हल खिलता कमल याद रखिए और भाजपा को वोट कीजिए। 
बताया गया है की श्री राय ने नगर के मंडी और कस्बा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। वही दूसरी ओर समाजसेवी अखिलेश राय ने नगर के विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क कर भाजपा को भारी मतों से विजय बनाने का अनुरोध नगरवासियों से किया, समाजसेवी श्रीमती अरूणा सुदेश राय ने बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ शहर के विभिन्न वार्डो लेबर कालोनी, नेहरू कालोनी में जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश व्यापी आव्हान के तहत आज अनुरोध किया है कि शाम को अपने घरों के बाहर दीप जलाकर कमल दीपावली मनाएं।

Be the first to comment on "भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय का जनसम्पर्क जारी, आज मनाई जाएगी कमल दीपावली"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!