भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रेमलता राठौर को दी बधाई

मीठाई बांट कर, केक काटकर एवं आतिशबाजी चलाकर किया मनाया जश्न
मुख्यमंत्री के आव्हान पर जिलाध्यक्ष बनते ही श्रीमति राठौर ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
सीहोर। जिले की भाजपा की महिला नेत्री को उनकी पार्टी सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर भाजपा नेत्री श्रीमती प्रेमलता जी राठौर को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर उनके नाम की घोषणा होते ही जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में एवं भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।  
सभी ने मिलकर पार्टी के संगठन के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया एवं पार्टी के निर्णय का सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व जिले के वरिष्ठ नेता ने निर्णय का स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेत्री के घर जाकर बधाई दी। इस अवसर श्रीमति प्रेमलता राठौर ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं नगर नेतृत्व के सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ता का आभार माना।
                        
अनेकों जगह किया वृक्षारोपण 
भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता राठौर द्वारा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बनते ही अनेक महिला कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। साथ ही समस्त महिलाओं में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने भी बधाई एवं जिले के सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं भाजपा के जिले के शीर्ष नेता नगर के शीर्ष नेताओं द्वारा भी बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमति प्रेमलता राठौर ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का वृक्षारोपण महाअभियान हमारे जीवन के लिये बहुत की महत्वपूर्ण है, हम सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष रोपित करना है।
इस अवसर पर श्रीमति सरोज ठाकुर, पार्वती गेहलोत, कविता जादव, कीर्ति चौरसिया, निधी राठौर, गुडिय़ा कुशवाहा, भूरी बाई, सविता श्रीवास्तव, मालती राठौर, नेहा देवी शर्मा लीला लोधी सहित महिलाऐं उपस्थित रही।

Be the first to comment on "भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रेमलता राठौर को दी बधाई"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!