भिंड। अटेर के चिलौगा गांव में दीपावली की सुबह दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वो बंदूक निकालकर फायरिंग करने लगे। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।सूचना मिलने के बाद सुरपुरा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी साफ नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था। दिवाली के दिन हुई इस घटना ने पूरे गांव और अटेर क्षेत्र का माहौल खराब कर दिया।
Be the first to comment on "भिंड में गोलियां चलीं, 2 की मौत, 2 गंभीर"