मीडिया फोरम का गठन, तेजवानी अध्यक्ष

अजमेर। 16 जुलाई को अजमेर लघु समाचार पत्र संपादकों, प्रकाशकों एवं मालिकों की एक बैठक आहूत की गई। पूर्व में की गई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार डॉ. रषिका महर्षि के संयोजन में पांच सदस्यों के एक दल का गठन कर पत्रकारों की एक जिला स्तरीय संस्था मीडिया फोरम का गठन किया गया। मीडिया फोरम संस्था का संविधान पत्र एवं विधान पत्र आदि पर चर्चा कर विधान अनुसार संस्थापक अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से कर वरिष्ठ पत्रकार गिरधर तेजवानी को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार एन के जैन, विजय पाराशर, विक्रम बेदी, जुल्फिकार चिश्ती, दिलिप महर्षि, गोविंद लबाना, विनोद कुमार वर्मा, दिनेश गर्ग, अनिल पाराशर, रामचंद्र विजरानी, समंदर सिंह राठौड़, अमित भट्ट आदि संपादकों ने अपनी उपस्थिति दे कर समय समय पर आने वाली समस्याओं का एकजुट हो कर संघर्ष करने हेतु कटिबद्ध रहने की शपथ ली। आगामी बैठक में सदस्यता दे कर कार्यकारिणी का विधिवत रूप से गठन किया जाएगा। बैठक का संचालन रषिका महर्षि ने किया।

Be the first to comment on "मीडिया फोरम का गठन, तेजवानी अध्यक्ष"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!