मुंबई में उत्तर भारतीय विक्रेता पर हमला, पांच एमएनएस कार्यकर्ता गिरफ्तार

यहां के घाटकोपर इलाके में एक उत्तर भारतीय फल विक्रेता पर हमले के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के पांच कार्यकर्ताओं को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फल विक्रेता को पीटने की कल की घटना के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, राज ठाकरे के नेतृत्व वाली एमएनस ने इस आरोप को खारिज किया कि फल विक्रेता को उसके उत्तर भारतीय होने की वजह से पीटा गया। इसने कहा कि यह महज एक संयोग है कि फल विक्रेता उत्तर भारतीय निकला।

इसने कहा कि तथ्य यह है कि पार्टी ने एक अभियान चलाया था कि क्षेत्र में स्थानीय किसान फल बेचें क्योंकि पहला अधिकार उनका है।

Be the first to comment on "मुंबई में उत्तर भारतीय विक्रेता पर हमला, पांच एमएनएस कार्यकर्ता गिरफ्तार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!