मुख्यमंत्री के उपवास कार्यक्रम में पहुंचे किसान बन्धुओं का आभार व्यक्त
सीहोर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रादेशिक नेता शंकरलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में अमन, शांति, भाईचारा एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये किये गये दो दिवसीय उपवास कार्यक्रम में सीहोर जिले से जाने वाले हजारों किसान बन्धुओं का आभार व्यक्त जसपाल अरोरा मित्र मण्डली, भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया एवं अन्नदाता किसानों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं एवं योजनाओं व समस्या हल करने का स्वागत किया गया। आभार व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता जसपाल ङ्क्षसंह अरोरा, किसान मोर्चा नेता शंकरलाल शर्मा, मानङ्क्षसंह पंवार, विष्णु परमार, प्रदीप बिजोरिया, पं. महेश दुबे, जगदीश जाट, मेहफूज बंटी, पुरुषोत्तम मीणा, बाबूलाल जाट, कमलेश राठौर, भोलाराम त्यागी, दीपक पटेल, सरपंच राजेन्द्र परमार, मांगीलाल ठाकुर, नीरज परमार, ओमप्रकाश वर्मा, बाबूलाल वर्मा, नरेश चन्द्रवंशी, मनोज शर्मा, गोविन्द सिंह राठौर, शंकर पटेल, बाबूलाल वर्मा, धर्मेन्द्र पंवार, अंकित सोनी, अर्जुन वर्मा आदि किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री जी को बधाई दी एवं अन्नदाता किसान बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Be the first to comment on "मुख्यमंत्री की घोषणाओं से किसानों में हर्ष की लहर"