आशीष शर्मा
सीहोर। शनिवार दिनाँक 14 अप्रेल 2018 मुख्यमंत्री मा. शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में पंजीकृत हर वह किसान जो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन कराता है, उसे 265 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाऐगी। उत्पादन की पात्रता की सीमा 15 मार्च से 26 मई के बीच किसान प्रदेश की किसी भी कृषि उपज मण्डी में गेहूँ बेचता है तो उसे रू. 265 प्रति क्ंिवटल की दर से प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाऐगा। कृषक द्वारा चाहे किसी भी कीमत पर फसल बेची हो यानि न्यूनतम समर्थन विक्रय मूल्य से कम या अधिक ऐसी स्थिति में भी उसे प्रोत्साहन राशि दी जाऐगी। कृषकों के खातों मेंं यह राशि म.प्र. सरकार द्वारा 10 जून को जमा कराई जाऐगी। फसल विक्रय करने वाले ऐसे सभी कृषक बंधु 26 मई से पूर्व अपनी उपार्जन पंजीयन पर्ची, आधार कार्ड की प्रतिलिपि और मण्डी विक्रय के अभिलेख कृषि उपज मण्डी में आवश्यक रूप से जमा करा दें।
Be the first to comment on "मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में पंजीकृत प्रत्येक कृषक को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ मुख्यमंत्री"