भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यहाँ गंगा छठ घाट शीतल दास बगिया, कमला पार्क में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गंगा छठ घाट को पक्का बनवाया जायेगा। उन्होंने छठ माता से प्रार्थना की कि सबके जीवन में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आए। सबके घर-आँगन खुशियों से भर जाए। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के कार्यों में कोई कसर नहीं रहने देंगे। छठ पूजन के दौरान श्री चौहान ने 51 दीपों का दीपदान किया।
महापौर आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेंद्रनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक और पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
Be the first to comment on "मुख्यमंत्री श्री चौहान छठ पूजा में हुए शामिल"