मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अदभुत काम हुआ — केन्द्रीय मंत्री श्री वेंकैया नायडू

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के ऊर्जावान नेतृत्व में मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास का अदभुत काम हुआ है। इससे प्रदेश बीमारू राज्य की छबि से बाहर निकल कर तेजी से विकास करने वाले आदर्श राज्यों की श्रेणी में आ गया है।

cmioe

cmio

केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू आज भोपाल में शहरी विकास संबंधी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश में सिंचाई, सड़क, बिजली एवं कृषि के क्षेत्र में अकल्पनीय काम हुआ है। प्रदेश की कृषि विकास दर लगातार चार वर्ष से 20 से अधिक बनी हुई है तथा विकास दर लगातार 7 वर्ष से दस प्रतिशत से अधिक है। इसके अलावा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं शहरी अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में बेमिसाल कार्य हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व-कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पिछले वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बना है।

cmioo

cmou

श्री नायडू ने उम्मीद जाहिर की कि मध्यप्रदेश स्मार्ट सिटी और शहरी विकास के अन्य घटकों का उत्कृष्ट क्रियान्वयन कर देश में अग्रणी राज्य बनेगा।

Be the first to comment on "मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अदभुत काम हुआ — केन्द्रीय मंत्री श्री वेंकैया नायडू"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!