मेरठ। कुशावली में संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई है। युवक का शव उसी के घर में पड़ा मिला, जिसके शरीर पर चोटों के निशान मिले है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पंचनामे के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
सरधना थानाक्षेत्र के गांव कुशावली निवासी 32 वर्षीय संजीव जाटव पुत्र समय सिंह का शव उसके घर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। बताया गया की संजीव की पत्नी बच्चो के साथ मायके गई हुई है। गांव के कुछ लोगों ने संजीव का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। जिसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने संजीव की हत्या किये जाने की आशंका जताई है।
Be the first to comment on "मेरठ: कुशावली में संदिग्ध हालत में युवक की मौत"