सीहोर। स्थानीय दीवानबाग निवासी मैमुना खान को संत हिरदाराम कॉलेज भोपाल में उनकी खेलों में महत्वपूर्ण उपल्बिधियों के लिए बेस्ट स्पोर्टस वूमेंन के पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय यह है कि कुमारी मैमुना खान विगत 4 वर्षो से खो-खो कि रास्ट्र स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिताओं में संस्था कि और से म.प्र. का प्रतिनिधत्व कर रही है। मैमुना खान की इस उपलब्धी पर केन्द्रीय विद्यालय प्राचार्य श्रीमती जयंती गुप्ता क्रीडा अधिकारी रवि बिरहा, आनंद स्वामी भरतलाल शर्मा, व्ययाम शिक्षक नीलमणि सेंगर , सचिन त्रिवेदी, नारायण प्रसाद कुशवाह, शबाना खान आदि ने प्रशंसा व्यक्त की है।
Be the first to comment on "मैमुना खान बनी स्पोर्ट्स वूमेन"