म.प्र.कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के सीहोर नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 
म.प्र.सरकार को बताया किसान व गरीब विरोधी
म.प्र.सरकार का जाना लगभग तय, आने वाले समय में राहुल गांधी संभालेगें देश की कमान-बावरिया
सीहोर। आज इन्दौर से सीहोर आगमन पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने म.प्र.कांग्रेस के नवनियुक्त म.प्र.कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया का सीहोर-भोपाल बायपास पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के स्वागतोत्तर में श्री बावरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि म.प्र.की भाजपा सरकार किसान व गरीब विरोधी सरकार है। केन्द्र सरकार ने जनविरोधी नितियों को लागू किया है। जिससे पुरे देश में भाजपा विरोधी लहर चल रही है। म.प्र.की शिवराज सरकार किसानों को बर्वाद करने में जुटी है। अल्पवर्षा के चलते किसान बेहद दुखी है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। किसान खाद-बीज व बिजली का संकट झेल रहा है। कर्ज के बोझ के मारे म.प्र.का किसान शिवराज सरकार से उब गया है। वहीं सहकारी समितियों द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार कर लूटमार की जा रही है। अबकी बार विधानसभा चुनाव में म.प्र.की जनता सरकार की विदाई तैयारी मैं लगी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता मनोबल बनाये रखें। म.प्र.की व केन्द्र सरकार की जनविरोधी नितियों को आम जन तक पहुंचायें। कांग्रेस नेता राजाराम बड़े भाई ने श्री बावरिया जी का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि सीहोर कांग्रेस कार्यकर्ता पुरी निष्ठा के साथ म.प्र.व केन्द्र सरकार की जनविरोधी नितियों को लेकर संघर्ष कर रहा है। आगामी म.प्र.चुनाव व केन्द्र के होने वाले चुनाव में कांग्रेस बड़ी सफलता हासिल करेगी और देश की जनता पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरागांधी व स्वर्गीय राजीव गांधी के देश के लिये किये बलिदान को भुला नहीं सकती, 2019 आम चुनाव के लिये कांग्रेस काय्रकर्ता पुरी तरह तैयार हैं। केन्द्र में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी और युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होगें। कार्यकर्ताओं ने श्री बावरिया जी को जिला कांग्रेस की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजाराम बड़ेभाई, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, समीम अंजुम, विजय उपाध्याय, ओम सोनी, अनिल जोशी, राजेन्द्र कुशवाह, राजु भाई, विजय उपाध्याय, अनिल जोशी, राजेन्द्र कु शवाह, बी.के.मालवीय, दिलीप सेन, बद्री प्रसाद, छोटू यादव, सोनू यादव, मेहंदी हसन, शुभम देशराज, पंकज आर्य, रवि दांगी, कृष्णपाल सिंह, कुलदीप जाट, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, संदीप प्रजापति, नितिन राठौर मण्डी, अर्जुन सिंह दांगी, राधेश्याम दांगी, सचिन वर्मा, अतुल डोहर, मटरु भाई, दीपक जोशी, बाबू भाई, इदरिश मंसूरी, लईक मंसूरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने म.प्र.कांग्रेस प्रभारी बावरिया जी का पुष्पमाला पहना कर जोरदार नारे बाजी कर भव्य स्वागत किया।

Be the first to comment on "म.प्र.कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के सीहोर नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!