म.प्र.तृतीय वर्ष शासकीय कर्मचारी संघ ने 35 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सीहोर।  म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध जिला शाखा सीहोर के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के नेतृत्व में प्रांतीय आव्हान पर कर्मचारियों की लंबित 35 सूत्रीय मांगों का संयुक्त कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव  को सौंपा गया।  कर्मचारियों की मुख्य मांगों में केन्द्र के समान वेतनमान समान रुप से ग्रेड पे दिया जाना, केन्द्र के समान 1 जनवरी व 1 जुलाइ्र से वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना। केन्द्र की भांति गृह भाड़ा भत्ता, परिवहन भत्ता, शैक्षणिक भत्ता, अर्जित अवकाश नगदीकरण का लाभ दिया जाना, तदर्थ रुप से नियुक्त कर्मचारियों को समयमान वेतन का लाभ दिया जावे। तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्व की भांति विभागीय स्तर से किया जाना। समस्त अधिकारी/कर्मचारियों  का वृत्तिकर समाप्त किया जाये।
colle
सेवा निवृत्त की आयू 62 वर्ष की जाये। सहायक संवर्ग  3,2,1 को मंत्रालय के समान वेतन मान व समयमान वेतनमान स्वीकृत किया जाय। सहायक शिक्षक /शिक्षकों को तृतीय समयमान, वेतनमान स्वीकृत किया जाये तथा वर्षों से पदोन्नति से वंचित सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाये। अग्रवाल वेतन आयोग एवं ब्रह्ममरुप समिति की कर्मचारी हितेशी अनुसंशाओं को लागू किया जाये आदि प्रमुख 35 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रुप से संघ के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सुन्दर लाल राठौर, सुरेश विश्वकर्मा, सिद्धु सिंह ठाकुर, लिपिक वर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, प्रेमनारायण पेरवाल, दिलीप राठौर, अभय नागर, अखिलेश गंगवार, मनोज गुप्ता, एम.पी.खरे, सुधीर दुबे, रामबाबू सक्सेना, कन्हैयालाल चौहान, अक्षय जेन, सुशील बिल्टन, अनुराग रावल, सुनील गिरोठिया, एन.के.शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
coll

Be the first to comment on "म.प्र.तृतीय वर्ष शासकीय कर्मचारी संघ ने 35 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!